Gangapur City : भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर शहर मंडल गंगापुर की तैयारी बैठक 14 फरवरी 2022 सोमवार को.

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर शहर मंडल गंगापुर की तैयारी बैठक 14 फरवरी 2022 सोमवार को……

गत दिनों से संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में चल रहे रीट परीक्षा- 2021धांधली प्रकरण को लेकर निरंतर कई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों व सरकार के काबीना मंत्रियों के शामिल होने के अंदेशे को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा 15 फरवरी 2022 पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में रीट परीक्षा-2021 के धांधली प्रकरण की निष्पक्ष जाँच एसओजी(SOG)राज्य स्तरीय जांच एजेंसी के स्थान पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई(CBI)से कराने की मांग को लेकर जयपुर स्थित विधानसभा का घेराव किया जाएगा भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा व मण्डल महामन्त्री मिथलेश व्यास ने बताया कि उक्त घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक बाईपास स्थित पूर्व विधायक निवास पर 14 फरवरी 2022 सोमवार को 4:00 बजे आयोजित की जाएगी उक्त बैठक में भाजपा शहर मंडल के पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधिगणों,जिला व मंडल के समस्त पदाधिकारियों,शक्ति केंद्र संयोजको,बूथ अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है!