निजीकरण के खिलाफ केन्द सरकार के साथ बड़ी लड़ाई लड़ना जरूरी : उपाध्याय-गंगापुर सिटी

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय एवं मंडल सचिव अब्दुल खालिक का रविवार शाम को अवध एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी रेलवे उतरने के बाद उनका स्थानीय संघ के कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं को ढोल नगाड़ों के साथ स्थानीय संघ कार्यालय में ले जाया गया।इस मौके पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे के जोनल अध्यक्ष सीएम उपाध्याय ने कहा कि अब सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए बड़ा कदम उठाना ही होगा! साथियों संघर्ष का समय आ गया है सरकार निजीकरण करने पर आमदा है सरकार अगर निजीकरण, निगमीकरण को नहीं रोकती है। तो रेल का चक्का जाम करने के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए अभी से ही कार्यकर्ता अपनी कमर कसले।
इससे पहले मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने कहाकि भारतीय रेल के सामने गंभीर चुनौती है, न्यू पेंशन स्कीम, रेल के निजीकरण और निगमीकरण पर सरकार लगातार आगे बढ़ रही है ! इसके अलावा श्रम कानूनों में बदलाव कर सरकार ट्रेड यूनियन और फेडरेशन को कमजोर करने की साजिश रच रही है! ऐसे में अब हमें देरी नही करनी चाहिए और भारतीय रेल को बचाने के साथ ही कर्मचारियों हितों की रक्षा के लिए आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए,इसे अंबानीअडानी रेल नही होने देंगे!<स्रद्ब1>उन्होंने कहा कि रेलकर्मी 22 हजार ट्रेन रोजाना चलाते है,आखिर ऐसा क्या है कि हम 150 कामर्शियल ट्रेन चला सकते। निजीकरण और निगमीकरण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान करते हुए सरकार पर हमला किया।उन्होंने भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है, हर साल चार सौ से पांच सौ रेल कर्मचारी शहादत देकर ट्रेन का संचालन करते है, इस रेल को बेचने का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।। अगर ऐसा हुआ तो न भारतीय रेल सुरक्षित रहेगी, न रेल कर्मचारी सुरक्षित होंगे और न ही रेल यात्रियों को सस्ती रेल सेवा उपलब्ध होगी। एक्ट अपरेंटिस की चर्चा करते हुए कहाकि हम चाहते कि इस मामले में पुरानी व्यवस्था बहाल हो ! उन्होंने कहाकि काफी संघर्ष के बाद हमने लार्सजेस स्कीम को हासिल किया था, भारतीय रेल पर पहला हक उनके बच्चों का है, उन्हें इस स्कीम के तहत नोकरी मिलनी ही चाहिए। फेडरेशन की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल होनी ही चाहिए! पुरानी पेंशन के लिए हमे बड़ी लड़ाई लड़नी ही होगी, इसके लिए अभियान चलाने का आह्वान किया गया।
आज होगा जनशताब्दी एक्सप्रेस पर प्रदर्शन:
संघ प्रवक्ता बीएस गुर्जर ने बताया कि निजीकरण के विरोध में स्थानीय मजदूर संघ की शाखाओं के द्वारा सोमवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर उप मंडल सचिव डीके शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी मीणा, सत्यनारायण सिंह,शाखा अध्यक्ष समय सिंह, आर डी मीणा,जीएल मीणा, शाखा सचिव आमीन गद्दी,बीएस चौहान, मनोज मीणा, चेतराम मीणा, राकेश भाई,आराम सिंह,श्री निवास मीणा,महेश सेन, घनश्याम मीणा,दिलीप गुर्जर, अमित गुर्जर,राकेश,बलराम, दीवान सिंह,राम चरण, धर्म सिंह ,प्रदीप तिवारी,राम गोपाल वर्मा,अमर सिंह मीणा सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी मौजूद थे।