Tag Archives: Indian national Congress

Rajasthan : बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस बनाएगी मुद्दा, 31 मार्च से नेता उतरेंगे सड़क पर।

Rajasthan : बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस बनाएगी मुद्दा, 31 मार्च से नेता उतरेंगे सड़क पर। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस के नेता फिर सडक पर उतरेंगे। दरअसल प्रदेश कांग्रेस 31 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रदेश में 3 चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन में आक्रोश है। इन मुद्दों को उठाकर कांग्रेस उनकी सहानुभूति बटोर सकती है। ऐसे में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस खुलकर मोर्चा लेंगी। प्रदेश …

Read More »

The Kashmir Files : धर्म निरपेक्षता के झंडा बरदार बने हिन्दू चिंतकों, लेखकों, पत्रकारों को भी कश्मीर फाइल्स देखनी चाहिए।

कश्मीर फाइल्स फिल्म पर कांग्रेस के ट्वीट से ही गांधी परिवार को लगातार हो रही हार का कारण समझ लेना चाहिए। The Kashmir Files : धर्म निरपेक्षता के झंडा बरदार बने हिन्दू चिंतकों, लेखकों, पत्रकारों को भी कश्मीर फाइल्स देखनी चाहिए। कॉमेडियन कपिल शर्मा में थोड़ी से भी राष्ट्रभक्ति है तो सलमान खान का शो छोड़ देना चाहिए। ============ उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावों में करारी हार को लेकर 13 मार्च को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी दोनों संतान राहुल गांधी व प्रियका गांधी ने त्याग की भावना …

Read More »

गांधी के नाम के बगैर कांग्रेस का सांस लेना मुश्किल।

गांधी के नाम के बगैर कांग्रेस का सांस लेना मुश्किल। मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत जैसे उपकृत नेता तो गांधी परिवार के साथ ही रहेंगे। ============ 13 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में पांच राज्यों की करारी हार पर मंथन हुआ, यह तो मल्लिकार्जुन खडग़े और अशोक गहलोत जैसे नेता ही जाने, लेकिन बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी ही संभालें। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तो कहना रहा कि राहुल गांधी अकेले ऐसे कांग्रेसी हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सकते हैं। कांग्रेस …

Read More »

Rajasthan : राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनें तो कांग्रेस एकजुट होगी, पार्टी की आंतरिक कलह के कारण हारे पंजाब चुनाव-गहलोत

Rajasthan : राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनें तो कांग्रेस एकजुट होगी, पार्टी की आंतरिक कलह के कारण हारे पंजाब चुनाव- गहलोत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर मंथन करने के लिए बुलाई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। तभी कांग्रेस एकजुट रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से गांधी परिवार से कोई भी प्रधानमंत्री या मंत्री नहीं बना। यह समझना महत्वपूर्ण है कि गांधी परिवार कांग्रेस की एकता के लिए महत्वपूर्ण है। पांच राज्यों में कांग्रेस की हार पर गहलोत ने …

Read More »

अशोक गहलोत को शीघ्र ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में देख सकते हैं।

राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हम शीघ्र ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में देख सकते हैं। गहलोत को अपना मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा – इसकी पूर्ण सम्भावना उनके शपत लेने के साथ ही बनीं हुई है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी साथ ही श्री गहलोत के साथ ही राजस्थान विधानसभा को नया अध्यक्ष प्राप्त हो सकता है..

Read More »

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी CWC बैठक में देंगी इस्तीफा! जानिए कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा?

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी CWC बैठक में देंगी इस्तीफा! जानिए कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा? यूपी समेत 5 राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक रविवार यानी 13 मार्च की शाम को 4 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय में बुलायी गयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के इस्तीफे पर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने स्थिति साफ कर दी है। सीडब्ल्यूसी बैठक में विधानसभा चुनावों …

Read More »