Tag Archives: Rajasthan News

Rajasthan : राजस्थान सरकार और एसीबी ने तो अपना काम किया, मोदी सरकार कब करेगी ?

Rajasthan : राजस्थान सरकार और एसीबी ने तो अपना काम किया, मोदी सरकार कब करेगी ? एसीबी ने शुक्रवार को अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। राजस्थान में पहाड़िया दूसरे आईएएस हैं, जो बतौर कलेक्टर काम करने की एवज में घूस लेने के आराेप में एसीबी के हत्थे चढ़े हैं। पहला मामला बारां जिले के कलेक्टर इंद्र सिंह राव का था, जिन्हें पेट्रोल पंप की एनओसी देने के मामले में पीए के जरिए घूस लेते पकड़ा गया था। एसीबी ने आईएएस अधिकारी राव काे 23 दिसंबर 2020 काे गिरफ्तार किया था। …

Read More »

Rajasthan : सचिन पायलट से बार-बार मुलाकात करने के गांधी परिवार के रुख से खुश नहीं है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

Rajasthan : सचिन पायलट से बार-बार मुलाकात करने के गांधी परिवार के रुख से खुश नहीं है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। इसलिए कहा, मेरा इस्तीफा तो परमानेंट तौर पर सोनिया गांधी के पास रखा है। आखिर कवि कुमार विश्वास के समर्थन में आ ही गए मुख्यमंत्री गहलोत। ================ अभी यह तो नहीं कहा जा सकता कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले गांधी परिवार से नाराज हैं, लेकिन गांधी परिवार के सदस्य श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस तरह से बार बार सचिन पायलट (पूर्व डिप्टी) सीएम और कांग्रेस में गहलोत के …

Read More »

Rajasthan : राजगढ़ में मंदिर तोडऩे और गेर मानवीय कृत्य करने की सजा मिली अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा को

Rajasthan : राजगढ़ में मंदिर तोडऩे और गेर मानवीय कृत्य करने की सजा मिली अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा को। पांच लाख रुपए की रिश्वतखोरी में फंसे। सरकार के इशारे पर नाचने वाले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सबक ले सकते हैं। ================ राजस्थान के अलवर के राजगढ़ कस्बे में जब 17 अप्रैल को तीन शिव मंदिर और 50-50 वर्ष पुराने मकान-दुकान तोड़े जा रहे थे, तब अलवर के कलेक्टर के पद पर नन्नूमल पहाडिय़ा विराजमान थे। कलेक्टर की हैसियत से ही पहाडिय़ा ने राजगढ़ में मंदिर तोडऩे और पुराने मकान दुकान को हटाने के आदेश जारी किए। इतना ही …

Read More »

Alwar : अलवर जिले में मंदिर के बाद अब गौशाला पर चला बुलडोजर।

Alwar : अलवर जिले में मंदिर के बाद अब गौशाला पर चला बुलडोजर। अलवर के राजगढ़ में मंदिर पर बुलडोजर चलाने का मामला अभी थमा नहीं है कि अब कठूमर के रूंध में गोशाला पर बुलडोजर चलने का विवाद हो गया है। 21 अप्रैल काे यहां वन विभाग ने गोशाला की चारदीवारी को अवैध निर्माण बताते हुए कुछ हिस्सा तोड़ दिया। कार्रवाई के बाद गायों को जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद से विवाद बढ़ गया। वन विभाग का कहना है कि सहायक वन संरक्षक(विभागीय कोर्ट) के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। इसके बाद करीब 10 हेक्टेयर जमीन …

Read More »

Dausa : डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड मेल में भाजपा नेता हरकेश मटलाना गिरफ्तार

Dausa : डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड मेल में भाजपा नेता हरकेश मटलाना गिरफ्तार लालसोट के एक प्राइवेट हॉस्पिटल की डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड केस में एसआईटी व स्पेशल पुलिस टीम ने भाजपा नेता हरकेश मटलाना को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस इससे पहले भाजपा प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल व NSUI के प्रदेश पदाधिकारी हरिकेश शाहपुरा समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी शिवशंकर जोशी अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एक दर्जन पुलिस टीम अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। एसपी राजकुमार गुप्ता ने बताया …

Read More »

Rajasthan : नियम विरुद्ध नियुक्ति से हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी विवादों में।

Rajasthan : नियम विरुद्ध नियुक्ति से हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी विवादों में। हरिदेव जोशी जर्नलिज्म यूनिवर्सिटी के प्रिंट डिपार्टमेंट के एचओडी मनोज लोढ़ा की यूनिवर्सिटी में नियुक्ति पर सवाल खड़े हो गए हैं। उनके खिलाफ गलत दस्तावेज और तथ्य प्रस्तुत कर यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी हासिल करने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर जांच भी हुई और अब यूनिवर्सिटी ने 28 अप्रैल को होने वाली बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में इस मामले को एजेंडे पर लिया है। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में सदस्यों की मौजूदगी में इस पर चर्चा होगी। सबकी सहमति बनी तो लोढ़ा पर …

Read More »

Rajasthan : विधानसभा बजट सत्र के लंबित ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और आश्वासनों का शीघ्र करें निपटारा – मुख्य सचिव

Rajasthan : विधानसभा बजट सत्र के लंबित ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और आश्वासनों का शीघ्र करें निपटारा – मुख्य सचिव मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि 15वीं विधानसभा की सप्तम सत्र (बजट सत्र) की कार्यवाही के दौरान विधायकों द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और आश्वासनों का शीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव शुक्रवार को शासन सचिवालय में15 वीं विधानसभा के सप्तम सत्र के दौरान प्राप्त प्रस्तावों और आश्वासनों की वस्तुस्थिति के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। मुख्य सचिव ने कहा की सभी विभाग विधानसभा के …

Read More »

Rajasthan : पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप-चुनाव हेतु कार्यक्रम जारी, 8 मई को होगा मतदान

Rajasthan : पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप-चुनाव हेतु कार्यक्रम जारी, 8 मई को होगा मतदान राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप-चुनाव हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए निर्वाचन की लोक सूचना 25 अप्रैल को जारी की जायेगी तथा मतदान 8 मई को होगा। इस सम्बध में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 33 जिलों में 21 पंचायत समिति सदस्य, एक उप प्रधान, 32 सरपंच, 40 उप सरपंच एवं 505 वार्ड पंचों के लिए पदों पर …

Read More »

Rajasthan : कार्मिकों के सहयोग से ही सरकार कर पा रही है गुड गवर्नेन्स – गहलोत

Rajasthan : कार्मिकों के सहयोग से ही सरकार कर पा रही है गुड गवर्नेन्स – गहलोत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी कार्मिकों के सहयोग से उनकी सरकार को गुड गवर्नेंस में मिल रही सफलता के लिए कार्मिकों की तारीफ़ की।  गहलोत राजस्थान राजस्व सेवा परिषद् के राज्य स्तरित सम्मलेन को सम्बोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा उनकी अपेक्षा है कि राजस्व सेवा के कार्मिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनें गाँव-ढाणी तक पहुंचाएं। गहलोत ने कहा कि सरकार ने कार्मिकों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराणी पेंशन स्कीन लागू की  और देश भर में इसकी चर्चा है।  अब …

Read More »

Rajasthan : आखिर राजस्थान में सरकार एक पालिका अध्यक्ष चला रहे हैं या फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

Rajasthan : आखिर राजस्थान में सरकार एक पालिका अध्यक्ष चला रहे हैं या फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। अलवर के राजगढ़ में तीन मंदिर और 86 दुकान व मकान तोड़ने का मामला। ================ राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में सड़क चौड़ी करने को लेकर तीन मंदिर और 86 दुकान व मकान बुलडोजर से तोड़ दिए गए। इस संबंध में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि इस कार्यवाही के लिए राजगढ़ नगर पालिका पर काबिज भाजपा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दुहारिया जिम्मेदार हैं। पूर्व में दुहारिया की अध्यक्षता में हुई …

Read More »