उत्तराखंड: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर आज से सर्दियों के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर आज से सर्दियों के लिए होंगे बंद
उत्तराखंड में केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट आज से सर्दी के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वे छह महीने तक बंद रहेंगे। कल गंगोत्री के कपाट बंद कर दिए गए जबकि बद्रीनाथ मंदिर 20 नवंबर को सर्दियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के मंदिरों को सामान्यतः चार धाम के नाम से जाना जाता है।