गृह मंत्रालय चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशियों को 15 अक्टूबर से नए पर्यटक वीजा देना शुरू करेगा

हालांकि, विदेशी पर्यटकों को भारत आने की अनुमति देने के लिए गृह मंत्रालय को कई राज्य सरकारों के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों की ओर से पर्यटक वीजा भी देना शुरू करने के लिए निरंतर ज्ञापन प्राप्त हो रहे थे। इसे ध्‍यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी प्रमुख हितधारकों जैसे कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और उन राज्य सरकारों से परामर्श किया जहां विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :   प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021, 16 ग्राम पंचायतों पर बुधवार को लगे प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर

विभिन्न सुझावों पर गौर करने के बाद  गृह मंत्रालय ने चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशी लोगों को 15 अक्टूबर, 2021 से नए पर्यटक वीजा देना शुरू करने का निर्णय लिया है। चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी पर्यटक आगामी 15 नवंबर, 2021 से नए पर्यटक वीजा पाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किए गए सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पालन विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले विमानों और लैंडिंग स्टेशनों पर उपस्थित अन्‍य लोगों को करना होगा।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

इसके साथ  ही कोविड-19 से जुड़ी वर्तमान समग्र स्थिति को देखते हुए वीजा एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों में और ढील दे दी गई है।

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस–