यूक्रेन से लौटा रेलकर्मी का बेटा, मजदूर संघ ने किया स्वागत

यूक्रेन से लौटा रेलकर्मी का बेटा, मजदूर संघ ने किया स्वागत
कोटा। न्यूज़. एक रेल कर्मचारी का बेटा यूक्रेन से सोमवार को शकुशल कोटा लौटा आया। स्टेशन पर मजदूर संघ ने फूल मालाएं पहनाकर बेटे का जोरदार स्वागत किया।
संघ की लोको शाखा के सचिव चेतन शर्मा ने बताया कि कोटा में कार्यरत मुख्य लोको निरीक्षक विजेन्द्र कुमार का पुत्र निश्चल चौहान यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था।
रूस और यूक्रेन में युद्ध के बाद निश्चल सहित अन्य विद्यार्थियों का वहां रहना मुश्किल हो गया था। इसके बाद भारत सरकार द्वारा रेस्क्यू कर विद्यार्थियों को यूक्रेन से बाहर निकाला गया।
यूक्रेन में फंसे रहने के दौरान निश्चल का परिजन काफी चिंतित थे। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद यूक्रेन से हंगरी होते हुए निश्चल कोटा पहुंचा। निश्चल को सकुशल देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
निश्चल के सकुशल होने पर परिवार ने सरकार के प्रयासों की सराहना की।
निश्चल का स्वागत करने वालों में संघ के मण्डल सचिव अब्दुल खालिक, मट्टू लाल मीना, अमरनाथ पाण्डेय, चेतराम घोडेला तथा रोशन धूलिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।