कोटा

नहीं चलेगी कोटा-जबलपुर ट्रेन

नहीं चलेगी कोटा-जबलपुर ट्रेन  रेलवे ने कोटा-जबलपुर ट्रेन का संचालन नहीं करने का निर्णय लिया है। इसकी जगह रेलवे का विचार मेमू ट्रेन चलाने का है। रेलवे ने यह जानकारी लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में रेल मदद पोर्टल पर दी है। लोगों ने रेल मदद पोर्टल पर कोटा-जबलपुर ट्रेन को दुबारा चलाने के बारे में पूछा था। इस पर रेलवे ने जवाब दिया कि इस ट्रेन का संचालन हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी जगह मेमू ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल से ही इस ट्रेन का संचालन बंद है। …

Read More »

अवैध एवं हथकढ़ शराब की गई नष्ट – झालावाड़

मुख्य सचिव महोदय के आदेशानुसार अवैध एवं हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी आयुक्त तथा अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन कोटा के निर्देशानुसार झालावाड़ जिले के मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए अति संवेदनशील गांवों में रियाजुद्दीन उस्मानी जिला आबकारी अधिकारी झालावाड़ के नेतृत्व एवं बृजमोहन मीणा पुलिस उप अधीक्षक गंगधार, सहायक आबकारी अधिकारी डॉक्टर परमानंद पाटीदार एवं महिपाल सिंह सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल के साथ में चौमहला वृत्त में कोलवा कंजर बस्ती गांव के पास छोटी काली सिंध नदी में रेड की जाकर 11000 लीटर वॉश नष्ट की गई सात चालू …

Read More »

स्टेशन मास्टरों का अधिवेशन संपन्न, हेमराज चुने गए जोनल महासचिव

स्टेशन मास्टरों का अधिवेशन संपन्न, हेमराज चुने गए जोनल महासचिव कोटा।  ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन पश्चिम-मध्य रेलवे का जोनल संरक्षा सेमिनार और द्विवार्षिक अधिवेशन जबलपुर मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन में नई जोनल कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें कोटा के हेमराज मीणा महासचिव नियुक्त किया गया। अध्यक्ष जबलपुर के शिवजी प्रसाद को चुना गया। कोषाध्यक्ष बिना के डीके जैन एवं बीना की ही नेहा दुबे को महिला प्रतिनिधि चुना गया। अधिवेशन में कोटा मंडल के एहसान अहमद, मंडल अध्यक्ष आसाराम मीणा, कोषाध्यक्ष ओपी कश्यप तथा जोनल उपाध्यक्ष फहीम अहमद सहित पूरे जोन से 100 …

Read More »

संघ कार्यालय नहीं जाएंगे खालिक और बल्दुआ, पुलिस ने लगाई रोक

संघ कार्यालय नहीं जाएंगे खालिक और बल्दुआ, पुलिस ने लगाई रोक कोटा। सुलझने के बजाय रेलवे मजदूर संघ का विवाद गहराता ही जा रहा है। यहां तक कि मामला भीमगंजमंडी थाना पुलिस तक पहुंच गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशोक शर्मा गुट के सचिव अब्दुल खालिक और भटनागर गुट के सचिव प्रमोद बल्दुआ पर संघ कार्यालय जाने पर रोक लगा दी है। इस पाबंदी के बाद रेल कर्मियों को संघ कार्यालय पर दोपहर बाद से ताला लगा नजर आया। उल्लेखनीय है कि वेस्ट-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ में दो फाड़ हो गए हैं। दोनों गुटों ने एक …

Read More »

बारां स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम

बारां स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम कोटा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज शर्मा ने सोमवार को कोटा-रुठियाई रेलखंड का निरीक्षण किया। सुबह स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए शर्मा बारां स्टेशन पर गंदगी देख भड़क उठे। शर्मा ने मौके पर ही वाणिज्य सुपरवाइजर और स्टेशन अधीक्षक को जोरदार फटकार लगाई। शर्मा ने कहा कि आने की सूचना के बाद भी स्टेशन का यह हाल है। इससे स्टेशन के अन्य दिनों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बारां स्टेशन पर गंदगी के चलते शर्मा पहले भी सुपरवाइजरों को डांट लगा चुके हैं। इसके बाद भी स्टेशन …

Read More »

रेलवे ठेकेदारों ने प्रशासन को दी चेतावनी

रेलवे ठेकेदारों ने प्रशासन को दी चेतावनी कोटा।  अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे ठेकेदारों ने सोमवार को डीआरएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद ठेकेदारों में डीआरएम पंकज शर्मा को रेल मंत्री के नाम का एक ज्ञापन भी सौंपा। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन में ठेकेदारों के बिल समय से पास करने, दीपावली से पूर्व सभी पेंडिंग बिलों का भुगतान करने। परफॉर्मेंस गारंटी समय पर रिलीज करने, वेरिएशन तुरंत पास करने, ठेके से पूर्व फंड की व्यवस्था करने, 50 लाख से अधिक …

Read More »

आखिरकार सीबीआई के निशाने पर आए सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश, रेलवे ने छीने वित्तीय अधिकार, मचा हड़कंप

आखिरकार सीबीआई के निशाने पर आए सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश, रेलवे ने छीने वित्तीय अधिकार, मचा हड़कंप कोटा।  भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) विजय प्रकाश आखिरकार सीबीआई के निशाने पर आ ही गए। सीबीआई ने विजय का नाम एग्रीड लिस्ट में शामिल किया है। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे ने विजय के वित्तीय अधिकार छीन लिए हैं। इसके चलते विजय अब टेंडर और पैसे लेनदेन संबंधित कोई काम नहीं कर सकेंगे। यह मामला सामने आने की बहुत रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस की थी नजर सूत्रों ने बताया …

Read More »

कोटा स्टेशन से यात्री लापता

कोटा स्टेशन से यात्री लापताकोटा। न्यूज़. कोटा स्टेशन से एक यात्री के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर जीआरपी मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि जिला बारां थाना छिपाबड़ोद स्थित बालपुरा गांव निवासी नेमीचंद (38) पुत्र गुमान सिंह अपने करीब डेढ़ दर्जन साथियों के साथ रतलाम बामणिया गांव में काम की तलाश में घर से निकला था। 17 अक्टूबर को यह सब लोग ट्रेन के इंतजार में कोटा स्टेशन पर बैठे हुए थे। तभी अचानक कुछ देर में आने की बात कहकर नेमीचंद मौके से कहीं चला गया। काफी देर तक भी …

Read More »

अशोक शर्मा निष्कासित, खालिक और उपाध्याय निलंबित, बल्दुआ को बनाया मंडल सचिव, भटनागर गुट की बैठक में हुआ निर्णय

अशोक शर्मा निष्कासित, खालिक और उपाध्याय निलंबित, बल्दुआ को बनाया मंडल सचिव, भटनागर गुट की बैठक में हुआ निर्णय कोटा। वेस्ट-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के दूसरे भटनागर गुट की वर्किंग कमेटी की बैठक रविवार को इटारसी में आयोजित की गई। बैठक में संघ के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा को निष्कासित करने तथा जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय एवं कोटा मंडल सचिव अब्दुल खालिक को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रबोध बल्दुआ को कोटा मंडल सचिव बनाने की घोषणा की गई। नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने बल्दुआ को फूल मालाओं से लाद दिया। बैठक में संघ …

Read More »

उत्तर भारत के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें

उत्तर भारत के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें कोटा।  त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने उत्तर भारत के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा इनका टाइम टेबल जारी किया गया है। सूरत-सफदरगंज 22 से सूरत-सफदरगंज ट्रेन का संचालन 22 अक्टूबर से किया जाएगा। ट्रेन दोनों ओर से कुल 12 फेरे करेगी। गाड़ी संख्या 09117 हर शुक्रवार सुबह 6 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 7:50 बजे सफदरगंज पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09118 सफदरगंज से हर शनिवार सुबह 11:10 बजे रवाना होकर रविवार दोपहर 12:45 बजे सूरत पहुंचेगी। सूरत से आते समय कोटा में यह ट्रेन …

Read More »