विद्युत मंत्रालय ने विशेष अभियान 2.0 में हिस्सा लिया

विद्युत मंत्रालय अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (सीपीएसई) और संगठनों के साथ 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक भारत सरकार के विशेष अभियान 2.0 में हिस्सा ले रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का निपटान सुनिश्चित करना, आंतरिक निगरानी प्रणाली को मजबूत करना, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार और कार्यक्षेत्रों की सफाई करना है।

यह भी पढ़ें :   वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने कहा है कि प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान भारत की 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा

इस विशेष अभियान 2.0 के तहत गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा केंद्रीय विद्युत व नवीन    और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री व विद्युत मंत्रालय के सचिव अपने मंत्रालय व इसके संगठनों के अधिकारियों के साथ कर रहे हैं।

विद्युत मंत्रालय में विशेष अभियान 2.0 के तहत अब तक की गई गतिविधियों की प्रगति की रिपोर्ट निम्नलिखित है:

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय इस्पात मंत्री ने इस्पात सीपीएसई के पूंजीगत व्यय (सीएपीईएक्स) की समीक्षा की

जन शिकायत निपटानों की संख्या: 177

छंटाई की गई फाइलों की संख्या: 16,842

स्‍वच्‍छता अभियान के बाद खाली स्थान (वर्गफुट में): 2,739

उन स्थलों की संख्या, जहां स्वच्छता अभियान को संचालित किया गया: 312

***

एमजी/एएम/एचकेपी/वाईबी