प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना की

दीपावली की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दौरा किया और भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन किये तथा उनकी पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर स्थल पर पवित्र परियोजना से जुड़े श्रमजीवियों तथा अन्य लोगों से बातचीत भी की।

यह भी पढ़ें :   जनसम्पर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों मे शिरकत -देवजी का थाना में सड़क निर्माण का करेंगे शिलान्यास

अयोध्या की इस पावन धरती पर मुझे भगवान श्री रामलला की पूजा-अर्चना का सौभाग्य मिला। मैंने राष्ट्र की प्रगति और समस्त देशवासियों की कुशलता की कामना की। pic.twitter.com/0cg7gz34lf

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह एक अद्भुत भव्य परिसर बनने जा रहा है, जो संसार भर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। pic.twitter.com/crs20WlSWE

यह भी पढ़ें :   पर्यटन मंत्रालय ने भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप - आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक पहल, तैयार किया है: श्री जी. किशन रेड्डी

**********

एमजी/एएम/जेके/डीवी