संस्कृति मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर की भूली-बिसरी महान महिलाओं पर डॉ. सोनल मानसिंह द्वारा एक नृत्य नाटिक की प्रस्तुति- “स्त्री देश” का आयोजन किया

संस्कृति मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के कमानी सभागार में जम्मू-कश्मीर की 13 दिग्गज महिलाओं के जीवन पर आधारित “स्त्रीदेश” नामक एक नृत्य-नाटिका का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रसिद्ध नृत्यांगना, पद्म विभूषण और संसद सदस्य (राज्य सभा) डॉ. सोनल मानसिंह, द्वारा नृत्य के माध्यम से इसकी भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में राजनयिक, मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ नई दिल्ली के नागरिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर, श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इन गाथाओं को सुनाकर प्रभावी ढंग से आम जनता के सामने लाया जा सकता है और स्त्री देश पूरी तरह से इसकी गाथा है।

उन्होंने कहा कि नृत्य नाटिका उस अज्ञात तथ्य को उजागर करती है कि 13 महिलाओं ने कश्मीर पर शासन किया। उन्होंने कहा कि गाथा को नृत्य, संगीत, नाटक के माध्यम से सबसे अच्छी तरह से प्रस्तुत किया जा सकता है और स्त्री देश का भी यही उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें :   राष्ट्रीय आयुध निर्माण दिवस

 

यह नृत्य-नाटिका डॉ. आशीष कौल द्वारा लिखे गए शोध मोनोग्राफ पर आधारित है जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की भूली-बिसरी महिलाओं का दस्तावेजीकरण करना और जम्मू-कश्मीर की इन 13 महान महिलाओं के समय का वर्णन करना है। इस कार्यक्रम ने जम्मू और कश्मीर के इतिहास को महान महिलाओं की भूमि के रूप में प्रदर्शित किया और इसके माध्यम से यशोवती, ईशान देवी, वाक्पुष्ता, सुगंधा रानी, ​​रानी डिड्डा, श्रीलेखा, सिला, सूर्यमति, कल्हनिका के जीवन को दर्शाया गया है।

इस नृत्य नाटिका में दिखाया गया है कि कैसे एक समाज के रूप में भारत पारंपरिक रूप से ‘लैंगिक समानता’ वाला समाज रहा है और महिला नेतृत्व भारतीय समाज की प्राचीन परंपराओं में शामिल रहा है। नृत्य-नाटिका के माध्यम से विदेशी राजनयिकों को भारतीय समाज में लंबे समय से उपस्थित लैंगिक समानता की झलक दिखाई गई। नृत्यांगना ने अपने सांस्कृतिक प्रदर्शनों के माध्यम से राजनयिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था जिससे उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के बारे में जानकारी भी मिली।

यह भी पढ़ें :   उपराष्ट्रपति दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए

इस कार्यक्रम में कई देशों के मिशनों का प्रतिनिधित्व उनके मिशन प्रमुखों और प्रतिनियुक्तों के माध्यम से किया गया था। इस कार्यक्रम में भारत में इटली के राजदूत श्री विन्सेन्ज़ो डी लुका,  बेल्जियम के राजदूत श्री डिडिएर वेंडरहासेल्ट, भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि के तौर पर राजदूत श्री आसेन इसेव, भारत में किर्गिज़ गणराज्य के राजदूत और पूर्णाधिकारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में ब्रिटेन, सूरीनाम, पनामा, मालदीव, ब्राजील, कोलंबिया, नीदरलैंड, जापान, चिली सहित कई अन्य मिशनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। राजनयिक समूह ने इस आयोजन से भारतीय समाज, परंपराओं और इतिहास के बारे में मिली महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इसकी सराहना की।

*********

एमजी/एएम/एसएस/डीवी