नवंबर 2022 के दौरान सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,45,867 करोड़ रुपए रहा, साल-दर-साल 11% की रिकॉर्ड वृद्धि

नवंबर 2022 के महीने में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व 1,45,867 करोड़ रुपए रहा, जिसमें से सीजीएसटी 25,681 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 32,651 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 77,103 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 38,635 करोड़ रुपए सहित) और 10,433 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 817 करोड़ रुपए सहित) उपकर है।

सरकार ने आईजीएसटी से 33,997 करोड़ रुपए सीजीएसटी के लिए और 28,538 करोड़ रुपए एसजीएसटी के लिए तय किए हैं। नवंबर 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 59678 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 61189 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, केंद्र ने नवंबर 2022 में राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रूप में 17,000 करोड़ रुपये भी जारी किए थे।

नवंबर 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 11% अधिक है, जो 1.31,526 करोड़ रुपये था। महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 20% अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 8% अधिक है।

यह भी पढ़ें :   सेल और एएआई ने राउरकेला में हवाई अड्डे के वाणिज्यिक संचालन के लिए समझौता किया आरसीएस उड़ान योजना के अंतर्गत हुआ समझौता

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है।

 

 

नवंबर 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व में हुई राज्यवार प्रगतिः [1]

राज्य

नवंबर-21

नवंबर-22

बढ़ोत्तरी

जम्मू-कश्मीर

383

430

12%

हिमाचल प्रदेश

762

672

-12%

पंजाब

1,845

1,669

-10%

चंडीगढ़

180

175

-3%

उत्तराखंड

1,263

1,280

1%

हरियाणा

6,016

6,769

13%

दिल्ली

4,387

4,566

4%

राजस्थान

3,698

3,618

-2%

उत्तर प्रदेश

6,636

7,254

9%

बिहार

यह भी पढ़ें :   असंगठित क्षेत्र के 3 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया

1,030

1,317

28%

सिक्किम

207

209

1%

अरुणाचल प्रदेश

40

62

55%

नगालैंड

30

34

11%

मणिपुर

35

50

42%

मिजोरम

23

24

3%

त्रिपुरा

58

60

3%

मेघालय

152

162

6%

असम

992

1,080

9%

पश्चिम बंगाल

4,083

4,371

7%

झारखंड

2,337

2,551

9%

ओडिशा

4,136

4,162

1%

छत्तीसगढ़

2,454

2,448

0%

मध्य प्रदेश

2,808

2,890

3%

गुजरात

9,569

9,333

-2%

दमन और दीव

0

0

67%

दादरा और नगर हवेली

270

304

13%

महाराष्ट्र

18,656

21,611

16%

कर्नाटक

9,048

10,238

13%

गोवा

518

447

-14%

लक्ष्यद्वीप

2

0

-79%

केरल

2,129

2,094

-2%

तमिलनाडु

7,795

8,551

10%

पुदुचेरी

172

209

22%

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

24

23

-7%

तेलांगना

3,931

4,228

8%

आंध्र प्रदेश

2,750

3,134

14%

लद्दाख

13

50

273%

अन्य क्षेत्र

95

184

93%

केंद्रीय अधिकार क्षेत्र

180

154

-14%

कुल योग

98,708

1,06,416

8%

 

****

एमजी /एएम/ केजे