24 घंटे में 53 हजार केस, 88 दिनों में सबसे कम, रिकवरी रेट भी बढ़ा

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 7,02,887 तक पहुंचे।

पिछले 24 घंटों में भारत में 53,256 नये मामले दर्ज हुये, जो 88 दिनों में सबसे कम हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,88,44,199 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 78,190 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 39वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

यह भी पढ़ें :   गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर वीरता पदक/सेवा पदकों के पुरस्कार

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.36 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.32  प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.83 प्रतिशत है, जो लगातार 14वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.24 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें :   मैरी कॉम के साथ हुआ अन्याय?

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28 करोड़ डोज लगाई गई है।