राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है, ‘‘पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं।

पैगंबर मुहम्मद की जिंदगी भाईचारे, रहमदिली और प्रेम की मिसाल है। वह हमेशा इंसानियत के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें :   एनटीपीसी सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं (एमईएस) को आरई पावर की आपूर्ति करेगा

आइए, हम सब उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की खुशहाली और देश में अमन-सुकून बनाए रखने के लिए कार्य करें।’’

                                                           *****

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के हजीरा संयंत्र के विस्तार के अवसर पर संबोधित किया

 

एमजी/एएम/केसीवी/वाईबी