राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 108.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 20,75,942 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 108.21 करोड़ (1,08,21,66,365) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,09,75,652 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,79,576

दूसरी खुराक

92,63,326

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,72,573

दूसरी खुराक

1,60,27,565

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

42,39,18,322

दूसरी खुराक

15,03,76,212

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,62,24,682

दूसरी खुराक

9,89,98,585

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,05,34,942

दूसरी खुराक

6,80,70,582

कुल

 

1,08,21,66,365

पिछले 24 घंटों में 12,432 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,37,49,900 हो गई है।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री 18 जुलाई को एनआईआईओ सेमिनार 'स्वावलंबन' को संबोधित करेंगे

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.24% है। यह मार्च,2020 के बाद से सबसे अधिक है

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 133 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 10,853 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 1,44,845 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 260 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चल रही विद्युत परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यह लगभग 6000 मेगावाट विद्युत का उत्पादन करेगा और उत्तर भारत का प्रमुख विद्युत केंद्र बन जाएगा

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,19,996 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 61.48 करोड़ (61,48,85,747) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.28 प्रतिशत है जो पिछले 44 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.18 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 34 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 69 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

*****

एमजी/एएम/एजे