मिथक बनाम तथ्य

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोविन पोर्टल में संग्रहीत डेटा ऑनलाइन लीक  हो गया है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि कोविन पोर्टल से कोई डेटा लीक नहीं हुआ है और निवासियों का पूरा डेटा इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित और संरक्षित है।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय समाचार की विषय-सामग्री की जांच करेगा, प्रथम दृष्टया यह दावा सही नहीं है, क्योंकि कोविड-19 टीकाकरण के लिए कोविन न तो व्यक्ति का पता और न ही आरटी-पीसीआर परीक्षण के परिणाम एकत्र करता है।

यह भी पढ़ें :   مرکز نے تلنگانہ کو خریف مارکیٹنگ سیزن 2020-21 اور خریف مارکیٹنگ سیزن 2021-22 کے باقی شدہ دھان کے 6.05لاکھ میٹرک ٹن اُبلےہوئے چاول ایف سی آئی کے گودام میں رکھنے کی اجازت دی

 

****

एमजी/ एएम/ एसकेएस/डीए