केन्‍द्रीय बजट 2022 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी

भारत सरकार केन्‍द्रीय बजट 2022 के तहत वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के कुशल कार्यान्वयन में सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में वेबिनार की श्रृंखलाओं का आयोजन कर रही है। यह वेबिनार श्रृंखला सभी क्षेत्रों में कार्यान्वयन रणनीतियों पर विचार करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों, शिक्षाविदों और उद्योग के विशेषज्ञों को एक मंच पर ला रही है।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) का कार्यालय भारत सरकार के कई वैज्ञानिक मंत्रालयों और विभागों के साथ 2 मार्च, 2022 को ‘‘प्रौद्योगिकी-सक्षम विकास’’ नामक वेबिनार का आयोजन कर रहा है। इस वेबिनार का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा इसके पूर्ण सत्र/ उद्घाटन सत्र को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। इस वेबिनार के दूसरे भाग में चार विभि‍न्‍न विषयगत सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इन चार विषयगत सत्रों में एक-एक सत्र का नेतृत्व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, दूरसंचार विभाग (डीओटी), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :   एनसीडब्ल्यू ने ‘गरिमा के साथ जीने हेतु यौनकर्मियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां’ विषय पर परामर्श का आयोजन किया

‘सतत विकास के लिए उभरती हुई प्रौद्योगिकियों’ पर विषयगत सत्र के एक हिस्‍से के रूप में सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित विषयों पर दो पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा:-

प्रत्येक विषय के बारे में निम्नलिखित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी:-

इस वेबिनार के तीसरे भाग में उपरोक्त मंत्रालय के मंत्री और सचिव अलग-अलग सत्रों से कार्रवाई बिंदुओं पर चर्चा करेंगे और कार्यान्वयन की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता तय करेंगे। श्री अश्विनी वैष्णव, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर, कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और डॉ. जितेन्‍द्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री की भी इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें :   Kisan Sarathi: सरकार ने किसानों को दी एक और 'ताकत', आय बढ़ाने के साथ मिलेंगे जबरदस्त फायदे

इन सत्रों में केन्‍द्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों, उद्योग, उद्योग संघों, स्टार्ट-अप्स और शैक्षणिक समुदाय के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस आयोजन का विवरण https://events.negd.in/ पर देखा जा सकता है। वेबिनार को डिजिटल इंडिया के यूट्यूब चैनल और लिंक https://youtu.be/vR5GbW-c9-c  पर लाइव देखा जा सकता है।

****

 

एमजी/एएम/आईपीएस/वीके