उत्तरी पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने उत्तर पूर्व क्षेत्रीय खेल सप्ताह में बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

उत्तरी पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, संस्कृति और पर्यटन मंत्री, श्री जी किशन रेड्डी ने मणिपुर की यात्रा की और आजादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में आयोजित किए जा रहे उत्तर पूर्व क्षेत्रीय खेल सप्ताह में बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इम्फाल के डीएम कॉलेज परिसर में उत्तर पूर्व महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

आजादी का अमृत महोत्सव: उत्तर पूर्व महोत्सव 28 अप्रैल, 2022 से लेकर 4 मई, 2022 तक सभी आठ उतर पूर्व राज्यों में मनाया जा रहा है। इसे केंद्रीय डोनर मंत्रालय द्वारा “हम किसी से काम नहीं” की भावना के साथ मनाया जा रहा है। वर्तमान समय में भारत अपनी आजादी के 75 वर्षों, अपने गौरवशाली इतिहास, लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मंत्रालय द्वारा इस उत्सव के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र की सुंदरता और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें :   सड़क सुरक्षा क्षेत्र में उत्कष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान - सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मांगे आवेदन - व्यक्ति व संस्था अपने नजदीक परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन

श्री जी किशन रेड्डी ने आज मोइरांग में सेन्द्रा पार्क में राज्य और केन्द्र सरकार, लोकटक विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने आईएनए संग्रहालय परिसर, मोइरांग, बिष्णुपुर जिला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

यह भी पढ़ें :   केन्द्रीय बजट के बाद 'गतिशक्ति विजन' विषय पर वेबिनार में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

****

एमजी/एएम/एके