#एमआईएफएफ2022 में कोविड-19 पर ध्यान केंद्रित: महामारी पर आधारित फिल्में @ #एमआईएफएफ 2022

हम सभी के जीवन में कोविड-19 महामारी का बहुत ही महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। वायरस होने और इसकी जटिलताओं से जुझने संबंधित चिंताओं, निकटतम और प्रियजनों की मृत्यु और लंबे समय तक चले लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुई सामाजिक दूरी की स्थिति ने निश्चित रूप से हमारी दुनिया को उलट कर रख दिया। महामारी के मनोवैज्ञानिक प्रभावों के बारे में अभी भी अध्ययन किया जा रहा है। एक कला के रूप में, जो कि सामाजिक भावनाओं, विचारों और चिंताओं को कैप्चर करता है, इन सभी घटनाओं की ओर फिल्में अपनी आंखें कैसे मूंद सकती हैं? इसलिए यह बहुत ही सामान्य है कि फिल्म निर्माता अपनी कहानी बयां करने के लिए कोविड महामारी को अपने विषय के रूप में चुनते हैं। वर्तमाम समय में चल रहे मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 17वें संस्करण में भी कोविड-19 महामारी विषय पर उत्कृष्ट फिल्मों का एक समूह प्राप्त हुआ है। ये फिल्में कोविड के दौरान मानवीय बातचीत, इसके तनावों, बोरियत और अलगाव जैसे मुद्दों का एक मिश्रित बैग प्रदर्शित करती हैं। इन फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता, उत्तर-पूर्व फिल्म पैकेज, छात्र फिल्म, मैक्सिकन एनिमेशन पैकेज और पोलैंड पैकेज जैसे विभिन्न संभागों में फैलाया गया है। आइए एक नज़र डालते हैं #एमआईएफएफ2022 की उन फ़िल्मों पर जो हमें कोविड समय की याद दिलाते हैं।

यह फिल्म कोविड-19 के वैश्विक क्वारंटाइन के समय का है जिसने एक युवा जोड़े के वैवाहिक जीवन को जटिल बना दिया है। पति आसक्त है और पत्नी उसकी संवेदनाओं को नहीं समझ पाती है। आज, पिछले सभी वर्षों की तरह, एक बहस होनी चाहिए थी, लेकिन चीजें अलग तरह से निकल जाती हैं।

निर्देशक: अली आज़ादीखाह

2. टूगेदर

यह फिल्म कोरोनोवायरस की दूसरी लहर के दौरान बनी है, जो अत्यधिक सामूहिक चिंता का समय है। मुनमुन, एक प्रवासी घरेलू कामगार और उसकी नियोक्ता, रेखा, जो एक-दूसरे के साथ संघर्ष करते हैं, महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान खुद को एक ही छत के नीचे पाते हैं। मुनमुन को रेखा के पति राजेंद्र, जो कि कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित हैं और रेखा जो कि एक पुरानी गठिया रोगी है, उसकी देखभाल करनी पड़ती है। चूंकि मुनमुन की अपनी 16 वर्षीया बेटी भी संक्रमित हो जाती है, इसलिए मुनमुन को तत्काल अपने घर वापस जाना पड़ता है जबकि राजेंद्र की हालत बहुत खराब हो जाती है। यह फिल्म भावनाओं और वर्ग मतभेदों के बदलते स्वरूप के बारे में बताती है जब एक साथ मिलकर संकट का सामना किया जाता है।

यह भी पढ़ें :   भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर को अंगीकार करने की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए आज नई दिल्ली में कर्टेन रेजर समारोह और वेबसाइट का शुभारंभ

निर्देशक: आजाद आलम

3. द अनसर्टेन इयर्स (हुन कीरह)

जब कोविड-19 महामारी ने दस्तक दी, तो पूरे देश में लॉकडाउन लग गया था। मिजोरम में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। एक फिल्म निर्माता लॉकडाउन के पहले दिन से अपने कैमरे के माध्यम से अपने आसपास की घटनाओं का आवलोकन करता है। यह फिल्म हमें महामारी के दौरान जीवन की एक आंतरिक झलक प्रदान करती है और समाज द्वारा, दोनों आम जनों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं जैसे चिकित्सा स्वयंसेवकों द्वारा इसे संभालने के बारे में बताती है।

निर्देशक: नेपोलियन आर.जेड. थंगा

4. हालात

यह फिल्म एक खाली बॉक्स में एक शून्य की तरह लॉकडाउन-स्थिरता और विचारों की प्रस्तुति करती है। गुजरते हुए समय का कोई मतलब नहीं है। केवल खालीपन। एक अनिश्चित कल की चिंताएं, उत्साह और मिश्रित उम्मीदें।

निर्देशक: स्वानंद कोटेवार

5. डेड्रीमिंग

लॉकडाउन के दौरान एक कलाकार घर के दिवास्वप्नों में फंस जाता है।

निर्देशक: कथा

6.  अटेंशन एट टेंशन

यह फिल्म एक निर्माता की उसकी चिंताओं को दर्शाती है जो महामारी के दौरान उसपर गुजरता है। जैसे-जैसे उसके मन में सवाल उठते हैं, वह जवाब पाने की उम्मीद में जर्नल प्रविष्टियाँ बनाकर इस बात पर विचार करती है कि वह क्या कर रही है।

निर्देशक: अज़ालिया प्रिमादिता मुचरानस्याह

7. इफ…इफ…इफ

यह फिल्म लॉकडाउन की वास्तविकताओं को दर्शाती है। यह एकांतवास के दर्द को दर्शाता है कि दुनिया भर में मनुष्य इतने लंबे समय तक प्रकृति से अलग रहने के बाद कैसे पीड़ित महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें :   मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग ने स्वच्छता पर ‘विशेष अभियान 2.0’ के भाग के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया

निर्देशक: मसादूर रहमान

8. सर्चिंग फॉर द नेरेटिव

यह फिल्म 2020 में भारत में लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के आठ महीनों के दौरान एक ऐसे परिवार के जीवन के बारे में बताती है जो एक साथ रहने में असहज महसूस करते है।

निर्देशक: श्रेष्ठ कोवाल

9. माई डीयर क्‍वारंटीन

फिल्म महामारी से जुड़ी हुए एक साधारण कहानी है, जो अलगाव, अकेलेपन और बोरियत के समय पर एक काव्य चित्रण करती है।

निर्देशक: ईवा मारिया वोल्स्का

स्क्रीनिंग सूची के बारे में जानने के लिए https://miff.in/ पर क्लिक करें।

***

पीआईबी एमआईएफएफ टीम| बीएसएन/ एए/ डीआर/ एमआईएफएफ- 45

हमारा मानना ​​है कि आप जैसे फिल्म-प्रेमियों के अच्छे शब्दों से ही अच्छी फिल्में चलती हैं। हैशटैग #AnythingForFilms / #FilmsKeLiyeKuchBhi और #MIFF2022 का उपयोग करके सोशल मीडिया पर फिल्मों के लिए अपना प्यार साझा करें। हाँ, चलिए फिल्मों के लिए अपने प्यार का विस्तार करते हैं!

# एमआईएफएफ 2022 की कौन सी फिल्मों ने आपके दिल की धड़कन को बढाया है या कम किया है? हैशटैग #MyMIFFLove का उपयोग करके दुनिया को अपनी पसंदीदा MIFF फिल्मों के बारे में बताएं।

अगर आपको कहानी पसंद आयी हैं, तो हमारे संपर्क में रहें! क्या आप फिल्म या फिल्म निर्माता के संदर्भ में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहेंगे? खासतौर पर क्या आप पत्रकार या ब्लॉगर हैं जो फिल्मों से जुड़े हुए लोगों से बात करना चाहते हैं? पीआईबी आपको उनके साथ जुड़ने में सहायता प्रदान कर सकता है, हमारे अधिकारी महेश चोपड़ा से +91-9953630802 पर संपर्क करें। आप हमें [email protected].पर मेल भी कर सकते हैं।

करोना महामारी के बाद इस महोत्सव के पहले संस्करण के लिए, फिल्म प्रेमी इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं। ऑनलाइन प्रतिनिधि के रूप में मुफ्त में शामिल होने के लिए (यानी, हाइब्रिड मोड के लिए) खुद को https://miff.in/delegate2022/hybrid.php?cat=aHlicmlk वेबसाइट पर रजिस्टर करें। प्रतियोगिता में शामिल फिल्मों को आप यहां पर देख सकते हैं, जब कभी फिल्मों को यहां पर अपलोड किया जाता है।

***

एमजी/एमए/एके/एसएस