Indian Railway: जीएम ने भरतपुर में किया 15 मिनट निरीक्षण, इससे पहले 4 घंटे घूमी पक्षी विहार

जीएम ने भरतपुर में किया 15 मिनट निरीक्षण, इससे पहले 4 घंटे घूमी पक्षी विहार
Rail News. पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) शौभना बंदोपाध्याय अपने एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भरतपुर पहुंची। यहां 15 मिनट मिनट निरीक्षण से पहले शौभना ने घना पक्षी विहार घुमा। कर्मचारियों में इसकी चर्चा खूब हो रही है।
शौभना सैलून से रात करीब 2 बजे मथुरा स्टेशन पहुंची थीं। यहां से शौभना अपने कारों के काफिले के साथ सुबह करीब 6 बजे भरतपुर के लिए रवाना हुईं। भरतपुर में शौभना सीधे घना पक्षी विहार पहुंची। यहां करीब 4 घंटे घूमने के बाद 11 बजे शौभना भरतपुर स्टेशन पहुंचीं। यहां पर अधिकारियों ने सर्कुलेटिंग एरिया में शौभना को ड्राइंग और नक्शों की मदद से अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर होने वाले कामों की जानकारी दी। इसके बाद शौभना प्लेटफार्म नंबर से लिफ्ट में सवार होकर सीधे चार नंबर पहुंची। यहां शौभना ने रिबन काटकर कवच उपकरणों से लेंस इंजन का उद्घाटन किया। इसके बाद शौभना ने भरतपुर से मथुरा तक कवच सुरक्षा प्रणाली का ट्रायल किया।
शौभना ने उद्घाटन पर जताई आपत्ति
शौभना ने इंजन का उद्घाटन करने पर अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति भी जताई। शौभन ने कहा कि वह यह यहां पर उद्घाटन करने नहीं ट्रायल के लिए आई है। इसके बाद शोभना ने बेमन से तुरंत रिबन काटकर दिया।
उद्घाटन के लिए अधिकारियों ने इंजन को फूल मालाओं से भी सजाया था।
गहनता से किया निरीक्षण
हालांकि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि शौभना ने भरतपुर स्टेशन का बहुत गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही 29.60 करोड़ की लागत से उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। इसके अलावा शौभना ने सरंक्षा कार्यो, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया का सघन निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्य के मॉडल एवं ले-आउट प्लान के सभी पहलुओं का अवलोकन भी किया।