Indian Railway:स्टेशन पर रेल यात्रियों को निशुल्क कंबल

स्टेशन पर रेल यात्रियों को निशुल्क कंबल

Rail News: कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को अब सर्दी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। सर्दी से बचाव के लिए यात्रियों को स्टेशन पर निशुल्क कंबल मिल सकेगा। इसके लिए मंगलवार को स्टेशन पर निशुल्क कंबल निधि की शुरुआत की गई।

यह भी पढ़ें :   Indian Railways: कोटा - हिसार अब सिरसा तक, 9 से चलेगी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संचालित इस कम्बल निधि का शुभारंभ उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन हरिकृष्ण बिरला ने किया।

निशुल्क कम्बल के लिए यात्रियों को अपना टिकट व आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। उपयोग के बाद यात्रियों को कंबल वापस जमा करना होगा।

उद्घाटन अफसर पर नगर निगम प्रतिपक्ष नेता लव शर्मा सहित बीजेपी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।