Indian Railways : रेलकर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल, पुरानी पेंशन बहाली का मामला

Indian Railways : रेलकर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल, पुरानी पेंशन बहाली का मामला

Indian Railways : रेलकर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल, पुरानी पेंशन बहाली का मामला
Rail News. पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कोटा मंडल सहित देश भर के रेल कर्मचारियों ने सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। पहले दिन बड़ी संख्या में कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। केंद्र और राज्य कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर चार दिनों की यह हड़ताल गुरुवार तक लगातार चलेगी। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने फिर चेताया कि यदि इसके बाद भी सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली पर विचार नहीं किया तो रेल का चक्का जाम किया जाएगा।
कोटा मंडल में डीआरएम ऑफिस के समक्ष रेलवे एम्पलाई यूनियन और मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारी हड़ताल पर बैठे। इसके अलावा वर्कशॉप, सवाई माधोपुर, गंगापुर, बयान, बारां, तुगलकाबाद, शामगढ़, आलोट, रामगंजमंडी तथा बूंदी स्टेशनों पर भी कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। वर्कशॉप में यूनियन शाखा अध्यक्ष घनश्याम मीणा के नेतृत्व में पहले दिन 40 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।