Indian Railways: चलती ट्रेन में सवार होते समय गिरा आर्मी जवान, यात्रियों ने बचाई जान

Indian Railways: चलती ट्रेन में सवार होते समय गिरा आर्मी जवान, यात्रियों ने बचाई जान

Indian Railways: चलती ट्रेन में सवार होते समय गिरा आर्मी जवान, यात्रियों ने बचाई जान
Rail News. कोटा स्टेशन पर शुक्रवार को चलती ट्रेन में सवार होते समय एक आर्मी जवान के गिरने का मामला सामने आया है। यात्रियों की सतर्कता से जवान की जान बच गई।
प्लेटफार्म से रवाना होते समय एक आर्मी जवान कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन में सवार हो रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से जवान ट्रेन के साथ घसीटने लगा। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद यात्रियों ने आर्मी जवान को पड़कर तुरंत प्लेटफार्म पर खींच लिया। इसके चलते आर्मी जवान की जान बच गई। अन्यथा जवान के रेल पटरी पर गिरने से बड़ी घटना भी हो सकती थी।
इस घटना का एक सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यात्री दौड़कर जवान को बचते नजर आ रहे हैं।