Rajasthan : एग्रीस्टेक के तहत किसानों के डिजिटल डेटाबेस तैयार करें अधिकारी- मुख्य सचिव।

Rajasthan : एग्रीस्टेक के तहत किसानों के डिजिटल डेटाबेस तैयार करें अधिकारी- मुख्य सचिव।

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने निर्देश दिये कि राज्य के सभी किसानों के डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाए। शर्मा शासन सचिवालय में केन्द्रीय कृषि मंत्रलय द्वारा डिजिटल एग्रीकल्चर को लेकर आयोजित पहली बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के एग्रीस्टेक प्लान के अन्तर्गत किसानों को अधिक से अधिक और शीघ्र ही डिजिटली जोड़ा जाए ताकि उन्हें फसल बीमा क्लेम, फसल ऋण तथा विभिन्न सरकारी अनुदानों की जानकारी ऑनलाइन मिलती रहे। उन्होंने कहा कि डिजिटली लिंक होने से काश्तकारों को कृषि संबंधि परामर्श तुरन्त जारी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के अन्य राज्यों के श्रेष्ठ मॉडल्स का अध्ययन भी किया जा सकता है। बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि राज साथी पोर्टल के माध्यम से किसानों के कल्याणार्थ चलायी जा रही सभी योजनाओं में ऑनलाइन काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें :   कोविड-19 टीकाकरण अपडेट - 517वां दिन

उन्होंने बताया कि किसानों को बीज और फर्टीलाइजर के लाइसेंस ऑनलाइन दिये जा रहे हैं तथा निःशुल्क सीड मिनिकिट्स का वितरण भी इसी पोर्टल के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अब तक 75 लाख  किसानों की जमाबंदी के रिकार्ड के साथ उनके आधार को जोड़ा जा चुका तथा 1हजार 400 गांवों मे किसानोें कि यूनिक आईडी भी जारी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :   कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने डिजिटल कृषि को आगे ले जाने के लिए निजी कंपनियों के साथ 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

कृषि आयुक्त कानाराम ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से ’’एग्रीस्टेक डिजिटल एग्रीकल्चर’’ के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का यह प्रयास किसानों को कृषि कार्य से होने वाले लाभ में वृद्वि करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कर्नाटक राज्य के ’’फ्रूट पोर्टल’’ और महाराष्ट्र के ’महाएग्रीटेक’ मॉडल्स की जानकारी भी दी।