Kota : कोटा बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की तैयारी, नदी किनारे क्षेत्रों में मचा हड़कंप

Kota : कोटा बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की तैयारी, नदी किनारे क्षेत्रों में मचा हड़कंप

कोटा। न्यूज़. मध्य प्रदेश से भारी आवक को देखते हुए कोटा बैराज बांध से भी 5 लाख क्यूसेक से पानी छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है। यह पानी मंगलवार को कभी भी छोड़ा जा सकता है। पानी छोड़े जाने की सूचना से चंबल किनारे क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए है। चंबल किनारे निचली बस्तियों को खाली करने को कहा गया है। गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9:30 बजे तक गांधी सागर बांध के 10 बड़े और 9 छोटे गेट खोले गए हैं। इन गेटों फिलहाल 3 लाख 45 हजार पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि बांध में 9 लाख 42 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। ऐसे में यह निकासी अभी और बढ सकती है।
इसी तरह कोटा बैराज के 14 गेट खुले हुए हैं। गेटो से
4 लाख 56 हजार 526 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। गांधी सागर बांध से पानी की आवक बढ़ने पर कोटा बैराज से भी 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकता है।
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नदी बहाव के निचले क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा मुनादी करवाई जा रही है।
वीडियो कैप्शन: गांधी सागर बांध से निकलता पानी