Kota  : रेलवे कॉलोनी में आया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Kota  : रेलवे कॉलोनी में आया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

कोटा। न्यूज़. न्यू रेलवे कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मगरमच्छ घुस आया। यह लोगों के घर के दरवाजे तक पहुंच गया। गनीमत रही कि मगरमच्छ किसी के घर में नहीं घुसा। मगरमच्छ की सूचना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। हिम्मत करके कुछ कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ पर काबू पा लिया। बाद में सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम इस मगरमच्छ को ले गई। मगरमच्छ की लंबाई 5 फुट से अधिक बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर नहीं है जब कॉलोनी में मगरमच्छ आया हो। इससे पहले भी कॉलोनी और रेलवे यार्ड में कई बार मगरमच्छ आने के मामले सामने आ चुके हैं।