Kota : कोटा बैराज के 18 गेट खोले, 5.20 लाख क्यूसेक पानी की निकासी

Kota : कोटा बैराज के 18 गेट खोले, 5.20 लाख क्यूसेक पानी की निकासी

कोटा। चंबल नदी में पानी की भारी आवक के चलते मंगलवार को कोटा बैराज के 18 गेट खोले गए। इस सीजन में पहली बार 510 फीट खुले इन गेटों से करीब 5 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। रात 12 बजे कोटा बैराज के 17 गेट खुले हुए थे। 495 फीट इन गेटों से 4 लाख 87 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
इसी तरह गांधी सागर बांध के 9 छोटे और 10 बड़े गेट खोले गए। इन गेटों से 4 लाख 54 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। जबकि इस बांध में 8 लाख 13 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। इसी तरह रावतभाटा के 16 गेटों से 4 लाख 83 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
इतनी भारी आवक के चलते चंबल की कॉलोनी या पूरी तरह जलमग्न हो गई। प्रशासन ने नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पानी की आवक को देखते हुए नयापुरा बस स्टैंड को भी खाली कराया गया है। जहां खाई रोड तक पानी पहुंच गया है। चंबल किनारे कई गांव में भी पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने यहां के लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर आश्रय दिया है। प्रशासन द्वारा इन लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
बताने में भी एक स्कूल को आश्रय स्थल बनाया गया है।
कोटा में मंगलवार को बारिश का सिलसिला थम गया। लेकिन चंबल नदी के किनारे की बस्तियों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।