राजस्थान

बाल आयोग आपके द्वार 

बाल आयोग आपके द्वार सवाई माधोपुर  बाल अधिकारों के प्रति बालकों एवं आमजन में जागरूकता लाने तथा बाल अपराधों की षिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा “बाल आयोग आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 मार्च को आयोग की अध्यक्ष संगीता बैनीवाल एवं आयोग के सदस्य सवाई माधोपुर के दौरे पर रहेंगे। बाल अधिकारिता एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेषक श्रद्धा गौतम ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 9 बजे आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य बाल गृह, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुलिस थाना, विद्यालय आदि का निरीक्षण …

Read More »

वाल्मिकी कोष बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

वाल्मिकी कोष बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया सवाई माधोपुर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज रजि0 के राजस्थान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष खेमराज कलोसिया ने बजट में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के वाल्मिकी समाज के बच्चो व शिक्षित बेरोजगारों को उच्च शिक्षा व रोजगार प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से 20 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत कर वाल्मिकी कोष बनाने की घोषणा की गई। कलोशिया ने इसके लिए ईमेल भेजकर समाज की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। कलोशिया ने कहा कि प्रदेश में वाल्मिकी समाज के उत्थान एवं विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा वाल्मिकी कोष बनाने …

Read More »

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वंशिका ने सम्भाली प्रधानाचार्य की सीट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वंशिका ने सम्भाली प्रधानाचार्य की सीट लालसोट क्षेत्र के ग्राम मंडावरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावरी में आपनी लाडो कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को विद्यालय में प्रिंसिपल एवं अन्य स्टाफ सदस्यों की जिम्मेदारी देकर जिम्मेदारी का एहसास कराया गया। विद्यालय की बालिका वंशिका शर्मा कक्षा 12 कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य की सीट पर बैठ कर कार्यभार संभाला एवं अपने स्टाफ के साथ शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा परिणाम उन्नयन एवं अनुशासन आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। साथ ही सभी को इस दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर …

Read More »

सचल लोक अदालत मोबाईल वैन को रवाना किया

सचल लोक अदालत मोबाईल वैन को रवाना किया सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक सहायता एवं सचल लोक अदालत मोबाईल वैन को सोमवार को जिला एवं सैशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अश्वनी विज ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्राधिकरण की सचिव ष्वेता षर्मा ने बताया कि विधिक सहायता एवं सचल लोक अदालत मोबाईल वैन जिलें में 23 मार्च तक जिला मुख्यालय सहित तालुका विधिक सेवा समितियों में जाकर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी लोक अदालत, विधिक सहायता, मध्यस्थता कार्यक्रम, पीडित प्रतिकर स्कीम, बाल …

Read More »

वेस्ट डीकम्पोजर जैविक खेती के लिए नई उम्मीद

वेस्ट डीकम्पोजर जैविक खेती के लिए नई उम्मीद सवाई माधोपुर खेती में रासायनों के प्रयोग अंधाधुंध होने लगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषित तथा भूमि की उर्वरा शक्ति में निरंतर गिरावट जारी है, जो मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ सभी जीवों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। करमोदा के कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने बताया कि वेस्ट डीकंपोजर भूमि को उपजाऊ बनाने में कारगर साबित हुआ है। कृषि विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत नवाचार गतिविधि वेस्ट डीकंपोजर का प्रदर्शन किसान कलामुद्दीन खान करमोदा के खेत पर लगाया। कृषि अधिकारियों ने वेस्ट तैयार करने के तरीका एवं उसके उपयोग की …

Read More »

सवाई माधोपुर किसानों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत और गुरुनाम चडूनी

सवाई माधोपुर किसानों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत और गुरुनाम चडूनी सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पर पिछले 53 दिनों से भूप्रेमी परिवार संगठन के नेतृत्व में चल रहे किसानों के पड़ाव में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत और गुरुनाम चढूनी पहुंचे। दोनों नेताओं सहित विभिन्न किसान नेताओं का दल श्योपुर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली से सवाई माधोपुर पहुंचा। जिनका प्रेमराज हिन्दवाड़ के नेतृत्व में स्टेशन स्वागत किया गया। किसान धरना स्थल पर सोमवार को उपस्थित पचिपल्या और आंदोलन कमेटी के लोगों ने राष्ट्रीय नेताओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। राकेश टिकैत ने …

Read More »

फाग उत्सव का आयोजन

फाग उत्सव का आयोजन सवाई माधोपुर  फाल्गुन के महीने में घर घर फाग उत्सव आयोजित किये जा रहे हैं। दीपिका सिंह चैहान ने बताया कि माया गोयल के घर रोहित सिंघल पार्टी द्वारा राधा कृष्ण मय गीतों द्वारा फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सन्तोष, जूली, भूमि, सुमन, प्रियंका, शानू, आर्या, चित्रा, अंजू, पूजा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Read More »

महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. रेखा का निधन

महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. रेखा का निधन सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की जानी मानी स्त्री एवं प्रसूति रोग (महिला रोग) विशेषज्ञ डाॅ. रेखा शर्मा का रविवार को असामयिक निधन हो गया। उन्होने ईलाज के दौरान जयपुर के निजी चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। डाॅ. एल.एन. शर्मा एवं डाॅ. मृदुला शर्मा की बहू एवं डाॅ. संदीप शर्मा की पत्नी डाॅ. रेखा शर्मा के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। डाॅ. रेखा ने जीवन में चिकित्सा सेवा को ही समाज सेवा माना था। वे गरीब जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क …

Read More »

पुर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दो दिन की धार्मिक ‘देव दर्शन’ यात्रा

भरतपुर के पूंछरी कस्बे में प्रसिद्ध मंदिर पूंछरी का लौठा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दो दिन की धार्मिक ‘देव दर्शन’ यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी का स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लौठा बाबा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व उन्नति की प्रार्थना की। गोवर्धन जी की इस पुण्य परिक्रमा के दौरान उत्तर प्रदेश के जतिपुरा में स्थित प्रसिद्ध गिरिराज मंदिर तथा दानघाटी मंदिर के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। गोवर्धन महाराज की …

Read More »

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया गंभीरा विद्यालय का औचक निरीक्षण, कई कार्मिक मिले अनुपस्थित मलारना चौड़

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया गंभीरा विद्यालय का औचक निरीक्षण, कई कार्मिक मिले अनुपस्थित मलारना चौड़। मलारना डूंगर उपकरण में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंभीरा का सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में कई कार्मिक अनुपस्थिति पाए गए। कार्यक्रम अधिकारी समसा मोहम्मद साबिर ने बताया कि सोमवार को 10:00 बजे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा, कार्यक्रम अधिकारी समसा मोहम्मद साबिर खान व अलीमुद्दीन ने विद्यालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 18 कार्मिकों में से सिर्फ 3 कार्मिक उपस्थित थे तथा अन्य …

Read More »