श्री सर्बानंद सोनोवाल ने जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया, कहा- सरकार ने नए भारत के पारिस्थितिकी रूप से जिम्मेदार विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूर्वोत्तर को सर्वोच्च महत्व दिया है

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग और आयुष मंत्रालय श्री सर्वानंद सोनोवाल ने आज अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली में हिजा और लेम्पिया गांवों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कई लाभार्थियों के साथ मुलाकात और संवाद किया। साथ ही उनके साथ विचारों का आदान प्रदान किया। लोगों के साथ संवाद करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में सरकार नए भारत के पारिस्थितिकी रूप से जिम्मेदारी पूर्ण आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर को सबसे ज्यादा महत्व देती है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया पारिस्थितिकी और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाने के लिए सतर्कता से आगे बढ़ रही है, पूर्वोत्तर की मुख्य भूमिका देश के लिए पारिस्थितिकी रूप से जिम्मेदार आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें अपने क्षेत्र में मौजूद पर्याप्त संभावनाओं को दोहन के लिए खुद को तैयार करना चाहिए, कौशल अपनाना चाहिए और इस अद्भुत अवसर का लाभ उठाने के लिए मंच विकसित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :   वियतनाम पीपल्‍स आर्मी के साथ 1 अगस्‍त से चंडीमंदिर में संयुक्त सैनिक अभ्यास "एक्‍स विनबैक्‍स 2022" होगा

 

 

नए भारत के आर्थिक विकास में पूर्वोत्तर की भूमिका पर संबोधन देते हुए श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में लोगों को आखिरकार लाभ हो रहा है। साथ ही, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी जीवन सुगमता में सहायता मिली है।

यह भी पढ़ें :   निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी चुनाव के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास करें - संभागीय आयुक्त

 

 

उन्होंने कहा कि एक मजबूत, समृद्ध और गौरवान्वित नए भारत के विकास के हमारे विजन को आगे बढ़ाने के लिए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जारी रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभार्थियों के साथ संवाद किया।

 

 

केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों, संगठनों के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद के लिए हिजा और लेम्पिया गांव का भ्रमण किया। उन्हें हिजा गांव में तारु तातुंग के घर पर शानदार अबोतनी भोजन परोसा गया।

***

एमजी/एएम/एमपी/डीए