अजमेर

अजमेर में स्मार्ट सिटी के काम एक नजर में। अजमेर वासियों के हर सवाल का जवाब मिलेगा।

अजमेर में स्मार्ट सिटी के काम एक नजर में। अजमेर वासियों के हर सवाल का जवाब मिलेगा। अजमेर के छात्र मानस रोहिल्ला का लगातार दूसरी बार क्लेट में चयन। ========== अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अजमेर शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर शहरवासियों के मन में अनेक सवाल है। कुछ लो एलिवेटेड रोड के बारे में जानना चाहते हैं तो कुछ लोग सीवरेज के बारे में। आनासागर के चारों तरफ बन रहे पाथवे और जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हो रहे कार्यों को लेकर भी लोगों के मन में सवाल है। हालांकि अखबारों में आए दिन स्मार्ट सिटी के …

Read More »

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की पहल पर अजमेर जिले में नेशनल हाइवे के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत।

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की पहल पर अजमेर जिले में नेशनल हाइवे के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत। ==================== केंद्रीय पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 27 जुलाई को दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस अवसर पर यादव के साथ अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी भी थे। यादव ने गडकरी को बताया कि जो स्टेट हाईवे नेशनल हाईवे को जोड़ते हैं, उनके सुदृढ़ीकरण के मामले में राज्य सरकार ने भेदभाव पूर्ण काम किया है। इस भेदभाव का अजमेर जिला भी शिकार हुआ है। इससे ग्रामीण लोगों को परेशानी …

Read More »

आयोग की कार्यशैली के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन, अजमेर में ज्ञापन।

राजस्थान लोकसेवा आयोग के असली बॉस तो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हैं। अब समधी की पदोन्नती के लिए नियम कायदे ताक में। डोटासरा को भी पता है कि ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा। आयोग की कार्यशैली के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन, अजमेर में ज्ञापन। ========== राजस्थान में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और स्कूली शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के समधी व चूरू के जिला शिक्षा अधिकारी रमेशचंद पूनिया आगामी 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डोटासरा चाहते हैं कि रिटायरमेंट से पहले उनके समाधि शिक्षा विभाग में उपनिदेशक बन जाए ताकि बाद में पेंशन आदि में …

Read More »

अजमेर में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का जन्मदिन तो धूमधाम से मना लेकिन वार्ड चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हार गई।

अजमेर में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का जन्मदिन तो धूमधाम से मना लेकिन वार्ड चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हार गई। ========== 28 जुलाई को अजमेर नगर निगम और किशनगढ़ नगर परिषद के एक एक वार्ड के उपचुनाव का परिणाम घोषित हुआ। इसमें कांग्रेस उम्मीदवारों को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की यह बुरी हार तब हुई जब दो दिन पहले 26 जुलाई को ही प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का जन्मदिन जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। 26 जुलाई को ही इन दोनों वार्डों में मतदान हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि मतदान वाले …

Read More »

एमडीएस यूनिवर्सिटी में एक ही झटके में 120 करोड़ रुपए का जुगाड़।

एमडीएस यूनिवर्सिटी में एक ही झटके में 120 करोड़ रुपए का जुगाड़। आवंटित विद्यार्थियों से अधिक को प्रवेश देने वाले कॉलेजों को प्रति विद्यार्थी 15 हजार रुपए पेनल्टी देनी होगी। अतिरिक्त विद्यार्थियों की संख्या करीब 80 हजार है। कार्यवाहक कुलपति ओम थानवी पर कोई दबाव काम नहीं आ रहा। प्राइवेट कॉलेजों में खलबली। ========== अजमेर स्थित एमडीएस यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की बैठक 24 जुलाई को हुई। इस बैठक में प्राइवेट कॉलेजों के अतिरिक्त विद्यार्थियों के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अतिरिक्त विद्यार्थियों को लेकर पिछले दो तीन वर्षों से समस्या चली आ रही थी, इससे कॉलेज प्रबंधन के …

Read More »

पेगासस लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन – इमरान प्रतापगढ़ी

पेगासस लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन – इमरान प्रतापगढ़ी अजमेर !’अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पेगासस लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापगढ़ी आज अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से सर्किट हाउस में औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर जासूसी नहीं हुई है तो केंद्र सरकार जांच से पीछे क्यों हट रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापगढ़ी ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने मैं कुछ नहीं किया तो सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में जांच होनी चाहिए लेकिन केंद्र सरकार जांच से बच …

Read More »

12 मनोनीत पार्षदों के नामों से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी भी खुश नहीं – अजमेर

12 मनोनीत पार्षदों के नामों से अजमेर में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी भी खुश नहीं। महेन्द्र सिंह रलावता खामोश। प्रताप यादव की तीखी प्रतिक्रिया। धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की वजह से हेमंत जोधा को दोहरा लाभ। ============= राज्य सरकार ने अजमेर नगर निगम में 12 पार्षदों का मनोनयन कर दिया है। चूंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए कांग्रेस के नेताओं को ही मनोनित पार्षद बनाया गया है। इस मनोनयन में प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की एकतरफा चली है। सर्वेश पारीक, हेमंत शर्मा, कपिल सारस्वत, …

Read More »

अजमेर की टाउन वेंडिंग कमेटी में भाजपा नेताओं की भरमार। कांग्रेस का एक भी पार्षद और नेता नहीं होने से कांग्रेसियों में नाराजगी।

अजमेर की टाउन वेंडिंग कमेटी में भाजपा नेताओं की भरमार। कांग्रेस का एक भी पार्षद और नेता नहीं होने से कांग्रेसियों में नाराजगी। शहर अध्यक्ष विजय जैन और महेंद्र सिंह रलावता ने नाराजगी जताई, तो भाजपाई मेयर ब्रज लता हाड़ा ने कमेटी को संतुलित बताया। कलेक्टर के प्रस्ताव पर कांग्रेस सरकार के स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक दीपक नंदी ने सूची जारी की। ========== अजमेर में भी कांग्रेस के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता इस बात से दु:खी और परेशान है कि सरकार के ढाई वर्ष गुजर जाने के बाद भी उचित सम्मान नहीं मिला है। अशोक गहलोत के नेतृत्व में …

Read More »

केन्द्रीय पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव और राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पहल करे तो अजमेर की समस्याओं का समाधान हो सकता है। रघु प्रदेश में और यादव केन्द्र में ताकतवर मंत्री हैं।

केन्द्रीय पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव और राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पहल करे तो अजमेर की समस्याओं का समाधान हो सकता है। रघु प्रदेश में और यादव केन्द्र में ताकतवर मंत्री हैं। राजनीतिक नेतृत्व कमजोर होने के कारण ही अजमेर जिले में आज भी तीन-चार दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई हो रही है। ========== इसे एक संयोग ही कहा जाएगा कि 18 जुलाई को यहां केन्द्रीय पर्यावरण और श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अजमेर के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। वहीं प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र …

Read More »

शिक्षा बाेर्ड अध्यक्ष के नाम से ट्विटर पर फर्जी आईडी बनाई, सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज – अजमेर

शिक्षा बाेर्ड अध्यक्ष के नाम से ट्विटर पर फर्जी आईडी बनाई, सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज – अजमेर अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली का ट्वि‍टर पर फर्जी अकाउंट बनाने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जारोली ने एसपी जगदीश चंद्र शर्मा को शिकायत देकर बताया कि पहले फर्जी अकाउंट @jarolip नाम से था और इसे बंद कर नया अकाउंट @dp_jaroli के नाम से बनाया गया है। एसपी शर्मा के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बाेर्ड अध्यक्ष …

Read More »