Sawai Madhopur : शैक्षणिक भ्रमण के साथ हुआ एक्सपोजर कैंप का समापन

सवाई माधोपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलनपुर में व्यवसायिक शिक्षा के एक्स्पोज़र कैंप का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपप्रधानाचार्य अनीता राठौड़ ने राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया।

संग्रहालय में वैज्ञानिक सुष्मिता नमाटा और आलोक ने म्यूजियम के बारे में विभिन्न जानकारियां छात्र – छात्राओं को प्रदान की। संग्रहालय में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं के जीवन के बारे में,वस्त्र की उत्पत्ति और निर्माण प्रक्रिया, समुद्री जीवन, पारिस्थितिकी तंत्र, लुप्त हो रहे जानवरों की जानकारी राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्रों की जानकारी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्राप्त की। साथ ही भिन्न प्रकार के वन्य जीव, पश्चिमी घाट हॉटस्पॉट क्षेत्र, यूनेस्को द्वारा संरक्षित हेरिटेज क्षेत्र जैसे विभिन्न लाभप्रद जानकारी भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राप्त की‌।

यह भी पढ़ें :   बच्चियां किसी से न डरें, किसी धमकी में न आयें - संगीता बेनीवाल

शिविर में शारीरिक शिक्षक अनिल जायसवाल ने विलुप्त हो रहे जानवरों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व एक्स्पोज़र कैंप के तहत विद्यार्थियों को भिन्न प्रकार की व्यवसाय गतिविधियों के बारे में दक्ष प्रशिक्षकों के माध्यम से नवीन जानकारी व कौशल बताए गए इनमें ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रीशियन, मिट्टी के बर्तन व खिलौने बनाना, बागवानी और टेलरिंग से संबंधित व्यवसायों के बारे में विभिन्न नवीन जानकारियां विद्यार्थियों को दी गई।

यह भी पढ़ें :   Sawai Madhopur : कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिली तो अधिकारियों को लगाई फटकार।

प्रधानाचार्य बृजलाल मीणा ने व्यवसायिक शिक्षा का महत्व और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया। शिविर में सभी संभागियों को अल्पाहार दिया गया।