Tag Archives: Rajasthan Congress

Rajasthan : भाजपा ने ध्रुवीकरण और चतुराई पूर्ण भाषण देकर जीता विधानसभा चुनाव-गहलोत

Rajasthan : भाजपा ने ध्रुवीकरण और चतुराई पूर्ण भाषण देकर जीता विधानसभा चुनाव-गहलोत पांच प्रदेशों में से चार मे भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने ध्रुवीकरण और चतुराई पूर्ण भाषण देकर चुनाव जीता है। महंगाई, बेरोजगारी और यूपी में कोरोना का प्रबंधन किस प्रकार का था यह सभी को पता है लेकिन भाजपा नेताओं ने चतुराई पूर्व भाषण और हिंदुत्व के नाम पर ध्रुवीकरण करके चुनाव जीता है।सीएम गहलोत ने शनिवार को महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की 92 वर्षगांठ के मौके पर पत्रकारों से मुताबिक होते हुए कहा कि आज देश …

Read More »

तो पंजाब में राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का फार्मूला फेल हो गया

तो पंजाब में राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का फार्मूला फेल हो गया। पंजाब में कांग्रेस की लुटिया डुबोने में राजस्थान के हरीश चौधरी की भी भूमिका। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को आत्म विश्लेषण करने की जरुरत। संघ, भाजपा और नरेंद्र मोदी को कोसने से काम नहीं चलेगा। 10 साल की उम्र वाली पार्टी सौ साल पुरानी कांग्रेस के बराबर पहुंची। ============= 10 मार्च को घोषित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी को हुआ है। कांग्रेस के हाथ से पंजाब भी निकल गया है और उत्तर प्रदेश में …

Read More »

Rajasthan : प्रदेश रोम की तरह जल रहा है, गहलोत नीरो की तरह बांसुरी बजा रहे हैं-पूनिया

Rajasthan : प्रदेश रोम की तरह जल रहा है, गहलोत नीरो की तरह बांसुरी बजा रहे हैं-पूनिया राजस्थान मे बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने हमला बोला है। प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने सवाईमाधोपुर में हुई बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात पर सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा है कि प्रदेश की आम आवाम दहशतगर्दी में जीने को मजबूर है और मुख्यमंत्री गहलोत सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। पूनिया ने कहा कि राजस्थान में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। लेकिन सीएम अशोक गहलोत खुद ही गृह विभाग की कमान संभाले …

Read More »

Bamanwas : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक – पिपलाई

Bamanwas : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक – पिपलाई पिपलाई कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम झाडोली ने बताया कि बैठक में ब्लाक के सरपंच व आमजन ने भाग लिया जिसमें पंचायत समिति क्षेत्र व ग्राम पंचायत में कर्मचारी अधिकारी मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं या लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ऐसी सूचना मिल रही है जिन को इकट्ठा कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बामनवास के लेटर पैड पर लिख कर विधायक इंदिरा मीणा को अवगत कराया जाएगा ताकि लोगों को हो रही समस्याओं से निजात मिल सके तथा बामनवास उपखंड में …

Read More »

Rajasthan : तो क्या सचिन पायलट के बगैर राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हो जाएगी?

Rajasthan : तो क्या सचिन पायलट के बगैर राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हो जाएगी? कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन में नजर नहीं आए पायलट। अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस की सरकार कभी रिपीट नहीं हुई। ========== राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बार बार कहना है कि इस बार सत्ता विरोधी लहर नहीं है, इसलिए दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। गहलोत ने यह बात 19 फरवरी को जयपुर में हुए कांग्रेस के खुले अधिवेशन में भी कही। इस अधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, विधायकों, 2018 के चुनाव में उम्मीदवार …

Read More »

Rajasthan : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ऐसे बयान देंगे तो अशोक गहलोत की सरकार कैसे रिपीट होगी?

गोविंद सिंह डोटासरा बताएं कि क्या कांग्रेस ने भी सत्ता के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया? महाराणा प्रताप के लिए दिया गया बयान देश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ऐसे बयान देंगे तो अशोक गहलोत की सरकार कैसे रिपीट होगी? ============== राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि मुगल शासक जलालुद्दीन अकबर और राजस्थान के चित्तौड़ के राजा महाराणा प्रताप के बीच सत्ता के लिए संघर्ष था। यानी महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष नहीं कर रहे थे, उन्हें तो चित्तौड़ की सत्ता चाहिए थी। समझ में नहीं …

Read More »

Bamanwas : विधायक इंदिरा मीणा ने की जनसुनवाई

Bamanwas : विधायक इंदिरा मीणा ने की जनसुनवाई बामनवास बौंली विधायक इंदिरा मीणा ने बोली निज निवास पर जनसुनवाई की क्षेत्र के लोगों को बारीकी से सुना और उनकी समस्याओं को तुरंत समझते हुए कर्मचारी एवं अधिकारियों को फोन पर निस्तारण के निर्देश दिए जनसुनवाई में कई ग्राम पंचायतों के सरपंच भी पहुंचे जिन्होंने अपने ग्राम पंचायत के विकास के लिए भी विधायक से बातचीत की विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि सभी वर्गों का सभी ग्राम पंचायतों का ध्यान रखते हुए ग्राम पंचायतों को विकास के बेहतर से बेहतर कार्य किया जाएंगे

Read More »

Rajasthan : भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, मंत्री धारीवाल को बताया सीएम गहलोत का तोता।

Rajasthan : राजस्थान मे रीट परीक्षा लीक मामले की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर आज भाजपा विधानसभा का घेराव करेगीं। घेराव मे शामिल होने के लिए राजस्थान भाजपा के प्रभारी अरूण सिंह भी सोमवार रात जयपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान पत्रकारों से मुताबिक होते हुए अरूण सिंह ने कहा कि यह प्रदेश के लाखों युवाओं से जुड़ा मुद्दा है, जिसे भाजपा ने सड़क और सदन में अच्छी तरह उठाकर युवाओं का हक मांगा है। अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में जिस प्रकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, …

Read More »

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बताएं कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय कार्यवाही क्यों नहीं करें?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बताएं कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय कार्यवाही क्यों नहीं करें? हनी के घर से 10 करोड़ रुपए नकद और करोड़ों की संपत्तियों के कागजात मिले हैं। कांग्रेस हाईकमान की बुलबुल नहीं बनना था तो नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष क्यों बने? ========= केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता को लेकर सबसे ज्यादा हमला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करते हैं। गहलोत का हर भाषण में कहना होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी आदि के जरिए अपने विरोधियों …

Read More »

Rajasthan : राजस्थान में हर बूथ पर बनेगा सोशल मीडिया वर्कर-अनुपम शर्मा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अनुपम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हर बूथ पर सोशल मीडिया वर्कर की नियुक्ति होगी। इसको लेकर दो फरवरी को जयपुर में प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में डोटासरा ने निर्देश दिए कि प्रदेश के हर बूथ पर सोशल मीडिया वर्कर की नियुक्ति हो। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है। बूथ वर्कर की भी जिम्मेदारी होगी कि वह सरकार के योजनाओं की जानकारी बूथ से जुड़े हर मतदाता तक पहुंचाए। …

Read More »