Tag Archives: Rajasthan News

Sawai Madhopur : राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना में 15 अक्टूबर तक प्रस्ताव आमंत्रित

Sawai Madhopur : राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना में 15 अक्टूबर तक प्रस्ताव आमंत्रित सवाई माधोपुर, 23 सितम्बर। कार्यालय सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर 2022 को राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना में विशेष योग्यजन व्यक्तियों एवं विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों, संस्थाओं, कार्यालयों को वर्णित 2 श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मीना आर्य ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो विशेष योग्यजन होते हुए भी उत्कृष्ट कार्य कर अपनी उपलब्धियों के लिए अन्य विशेष योग्यजनों के लिए उदाहरण साबित हुए जैसे सर्वश्रेष्ठ …

Read More »

Sawai Madhopur : हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान किया शुभारम्भ चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन

Sawai Madhopur : हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान किया शुभारम्भ चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन सवाई माधोपुर, 23 सितम्बर। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियेंा के साथ चिकित्सा विभाग की सम्पन्न बैठक आयोजित हुई। बैठक में वेक्टरवोर्न बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम हेतु एवं मानसून के दौरान व पश्चात डेंगू के रोगियो की संख्या में बढोत्तरी होती है, इस दौरान मच्छरों की ट्रासमिशन श्रृंखला को तोडने हेतु मच्छर रोधी गतिविधियॉ हेतु में कार्यशाला व पोस्टर का विमोचन किया गया यह अभियान सम्पूर्ण प्रदेश में 26 सितम्बर …

Read More »

Rajasthan : क्या अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद से हटने मात्र से सचिन पायलट का मकसद पूरा हो जाएगा? …..

क्या अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद से हटने मात्र से सचिन पायलट का मकसद पूरा हो जाएगा? आखिर पायलट कैसे बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री। गुजरात के सीनियर ऑब्जर्वर के पद से भी गहलोत को हटना पड़ेगा। ================ दिसंबर 2018 में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट को पता था कि यदि इस बार चूके तो भविष्य में मुख्यमंत्री बनना बहुत मुश्किल होगा। इसलिए पायलट ने मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरा दम लगाया। लेकिन तब पायलट को सफलता नहीं मिली। जुलाई 2020 में हालात ऐसे बदले की पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम के पद से बर्खास्त होना …

Read More »

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले सड़कों पर हिंसा करने के बजाए अदालत में स्वयं को निर्दोष साबित करे।

लोकतंत्र की दुहाई देने वाला मुस्लिम संगठन पीएफआई अब देश के संविधान पर भरोसा क्यों नहीं करता? सड़कों पर हिंसा करने के बजाए अदालत में स्वयं को निर्दोष साबित करे। ================ 23 सितंबर को मुस्लिम संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं के केरल और अन्य राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया। केरल में तो यह प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। हिंसा में पेट्रोल बम तक का इस्तेमाल किया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 सितंबर को छापामार कार्यवाही करते हुए देश के 15 राज्यों में करीब 100 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पीएफआई पर आरोप है कि विदेशों …

Read More »

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि अब मैं ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनूंगा।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि अब मैं ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनूंगा। 40 साल के राजनीतिक जीवन में यह पहला अवसर है, जब अशोक गहलोत को गांधी परिवार के प्रति सही मायने में वफादारी दिखानी है। पहली बार नर्वस नजर आए गहलोत। ================ 23 सितंबर को सुबह अशोक गहलोत ने केरल के कोच्चि में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद गहलोत ने कहा कि अब मैं ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनूंगा। इसके लिए संभवत: 27 सितंबर नामांकन दाखिल करुंगा। यानी अब अध्यक्ष का चुनाव लडऩे में गहलोत के नाम …

Read More »

Rajasthan : 20 हजार 324 गांवों में 48.80 लाख जल कनेक्शन के कार्यादेश हुए जारी-ACS PHED।

Rajasthan : 20 हजार 324 गांवों में 48.80 लाख जल कनेक्शन के कार्यादेश हुए जारी-ACS PHED। अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में जल जीवन मिशन अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और कई बड़ी परियोजनाओं के कार्यादेश शीघ्र होने वाले हैं। बड़ी परियोजनाएं शुरू होने के बाद जल कनेक्शन की संख्या लगातार बढेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक राजस्थान में 27 प्रतिशत कनेक्शन हो चुके हैं और बुधवार को एक दिन में 3400 से अधिक कनेक्शन किए गए हैं। आने वाले दिनों में जेजेएम के तहत प्रतिदिन होने वाले ‘हर घर जल कनेक्शन’ …

Read More »

Rajasthan : 6 महीने तक GST रिटर्न नहीं भरने पर अब पंजीयन नहीं होगा रद्द, विधानसभा में विधेयक पास।

Rajasthan : 6 महीने तक GST रिटर्न नहीं भरने पर अब पंजीयन नहीं होगा रद्द, विधानसभा में विधेयक पास। राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2022 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। प्रारम्भ में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने प्रभारी मंत्री की ओर से विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया। विधेयक पर हुई चर्चा के बाद अपने जवाब में डॉ. कल्ला ने बताया कि विधेयक में व्यवहारियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे राज्य सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि विधेयक में इनपुट क्रेडिट टैक्स में सुधार किया गया …

Read More »

Rajasthan : मंत्री टीकाराम ने अनुजा निगम का ऑनलाइन पोर्टल किया शुरू।

Rajasthan : मंत्री टीकाराम ने अनुजा निगम का ऑनलाइन पोर्टल किया शुरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  टीकाराम जूली ने नेहरू सहकार भवन स्थित सभागार में राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड (अनुजा निगम) के ऑनलाइन पोर्टल का वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ऋण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने हेतु शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, विशेष योग्यजन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पोर्टल पर अब सारा डाटा जनाधार से लिया जाएगा जिससे …

Read More »

Rajasthan : संस्कृत महाविद्यालयों में एक माह में होगी वेद अध्यापकों की नियमित भर्ती।

Rajasthan : संस्कृत महाविद्यालयों में एक माह में होगी वेद अध्यापकों की नियमित भर्ती। संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला ने  विधानसभा में आश्वस्त किया प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों एवं जगदगुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में आगामी एक महिने में वेदों के अध्यापन के लिए वेद अध्यापकों के सेवा नियम तथा रोस्टर प्रणाली लागू कर नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। डॉ. कल्ला ने प्रश्नकाल में सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गये पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि यह सही है कि संस्कृत विश्व विद्यालय एवं संस्कृत महाविद्यालयों में वेदों का अध्यापन कराने के लिए व्याख्यता, एसोसिएट प्रोफेसर, …

Read More »

Jaipur : रोडवेज बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालिका की मौत, आक्रोशित भीड़ ने बस को लगाई आग।

Jaipur : रोडवेज बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालिका की मौत, आक्रोशित भीड़ ने बस को लगाई आग। राजधानी जयपुर के चाकसू थाना इलाके के NH 52 बाईपास पर होटल चेची के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया और रोडवेज बस में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ओर से समझाईश के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार बस्सी …

Read More »