दौसा

महिलाओ को किया पोषण के प्रति जागरूक – बांदीकुई

महिलाओ को किया पोषण के प्रति जागरूक बांदीकुई 19 सितम्बर। नेहरू युवा केन्द्र दौसा युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार डीवाईओ राकेश आलोरिया के निर्देशानुसार ब्लॉक बांदीकुई में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुन्ती जारवाल ने पोषण माह के अन्तर्गत गांव बड़ाबास में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए महिला समूहों में जाकर महिलाओ को पोषण के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुन्ती जारवाल ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं एवम् बच्चे ही कुपोषण का शिकार होते है।हमे पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां, ताजे फल, अनाज, दाल, प्रोटीन युक्त आहार आदि उपयुक्त पदार्थो का सेवन करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य ठीक …

Read More »

गणेश महोत्सव के दौरान सजाई फूल बंगला झांकी – दौसा

गणेश महोत्सव के दौरान सजाई फूल बंगला झांकी दौसा 19 सितम्बर। श्रीपुष्पेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में मारूति कॉलोनी, वार्ड नंबर 11 में आयोजित प्रथम श्रीगणेश महोत्सव के दौरान शनिवार को गणेश जी महाराज के फूल बंगला व विभिन्न प्रकार के फलों की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर संगीतमय संध्या आरती की गई। उसके बाद कानुडा म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकारों नीरज मिश्रा, महेश मिश्रा व मेहंदीपुर बालाजी से पधारे शशि शास्त्री के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगर परिषद वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रदीप शर्मा, वार्ड नंबर 10 की पार्षद …

Read More »

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित – लालसोट

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट 13 सितम्बर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पालून्दा में सरपंच फैलीराम मीना की ओर से बिजासनी माता मंदिर पर हाल ही में कांग्रेस पार्टी से नवनिर्वाचित रामगढ़ पचवारा के सभी पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव कमल मीना व रामगढ प्रधान डॉ कौशल्या मीना रही। इस अवसर पर उपप्रधान सूरज कटारा व पंचायत समिति सदस्य ललिता मीना, सीमा मीना, डिम्पल, रामपति, डॉ.मोहन लाल, रामनारायण मीना, मंजू मीना, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष रोहित, रवि सोनढ़, राजेश आभानेरी, सरपंच संघ लालसोट …

Read More »

भौतिक सुखों की अपेक्षा प्रभु का स्मरण परमसुख है – शास्त्री – लालसोट

भौतिक सुखों की अपेक्षा प्रभु का स्मरण परमसुख है – शास्त्री लालसोट 11 सितम्बर। जमात लालसोट में नौ दिवसीय दादू वाणी ज्ञान यज्ञ एवं भव्य राम कथा के चतुर्थ दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कथा करते हुए राम झूलन शास्त्री ने कहा कि मानव को भौतिक सुखों की अपेक्षा प्रभु के स्मरण से मिलने वाला सुख परमसुख है, क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने महलों के भौतिक सुखों को छोड़कर पिता आज्ञा के कारण वन में भी आनंद को प्राप्त किया। अतः हमें भौतिकता वाद की अपेक्षा प्रभु के स्मरण के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए अन्यथा व्यक्ति जीवन …

Read More »

दशलक्षण पर्व पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू – लालसोट

दशलक्षण पर्व पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू लालसोट 11 सितम्बर।. दिगंबर जैन धर्मावलंबियों के दश लक्षण पर्व शुरू होने के साथ जैन युवा संघ के तत्वाधान में सुशील जैन एंड संस के निर्देशन में शुक्रवार रात्रि को ऑनलाइन जैन धर्म अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ऑनलाइन 78 प्रतियोगियों ने अपने घरों में रहकर बढ़ चढ़कर भाग लिया। पर्यूषण पर्व ऑनलाइन प्रतियोगिता के सह संयोजक ईशान जैन ने बताया कि जैन धर्म अंताक्षरी प्रतियोगिता में दिव्या जैन बेनाडा प्रथम, प्रभा जैन द्वितीय, तथा भूमिका जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया पर्यूषण पर्व …

Read More »

मुख्य बाजारों में लिये कोरोना के सैंपल – लालसोट

मुख्य बाजारों में लिये कोरोना के सैंपल लालसोट 9 सितम्बर। कोरोना की तीसरी लहर आने की सम्भावनाओं को देखते हुऐ प्रशासन पहले से ही सचेत हो गये हैं। इसी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लालसोट के मुख्य बाजारों में कोरोना सैंपल लिए गए। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लालसोट में स्वास्थ्य विभाग प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कोरोना महामारी कम हो गई है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है। दौसा जिले में कोरोना के लगभग नहीं है लेकिन फिर भी ऐसे कई जिले हैं शहर है जहां तीसरी लहर की आशंका है, उसी …

Read More »

लगातार 51वें दिन पौधारोपण – लालसोट

लगातार 51वें दिन पौधारोपण लालसोट 9 सितम्बर। अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट द्वारा 21 जुलाई से अनवरत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधारोपण किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 51 वें दिन गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदावा के परिसर में पौधारोपण किया। संस्थान द्वारा इस अवसर पर गूलर, पीपल, आम, शीशम, अशोक, नीम, कचनार, सिल्वर राक, लाल चंदन, गुड़हल आदि के छायादार पौधे लगाए गए। नियमित देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा ली गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रामलाल बैरवा, नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मेवाराम मीना, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक गुप्ता, सपना अवस्थी, …

Read More »

स्काउट गाइड उदयपुर भ्रमण के साथ जम्बुरेट का लेंगे आनंद – लालसोट

स्काउट गाइड उदयपुर भ्रमण के साथ जम्बुरेट का लेंगे आनंद लालसोट 7 सितम्बर। इस वर्ष राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ ने स्काउट विद्यार्थियों के लिये आकर्षक एवं नई गतिविधियों के लिये पूरा खाका तैयार कर लिया है। जिसमें एक और अक्टूबर माह में उदयपुर भ्रमण और आजीवन सदस्य संगोष्ठी तो नवम्बर माह में भव्य जम्बुरेट का आयोजन किया जाएगा। स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा ने बताया कि स्काउट गाइड संघ लालसोट कि सत्र 2021-22 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन स्थानीय संघ लालसोट स्काउट कार्यालय में किया गया,जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श पश्चात उचित निर्णय लिए गये जिसमें प्रमुख …

Read More »

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत – लालसोट

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत लालसोट 7 सितम्बर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजसिंह चैधरी एवं कार्यकारिणी के सदस्य विजय सिंह, जितेंद्र एवं रामबाबू सैनी का अशोक शर्मा रा.उ.मा.वि. में स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य 15 सितम्बर को होने वाली अधिकार महारैली को सफल बनाने हेतु सवाई माधोपुर यात्रा के दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर कर्मचारियों द्वारा रोककर विद्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। राज सिंह चैधरी ने सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करवाने का विश्वास दिलाया। 15 सितम्बर को …

Read More »

जिले की 11 पंचायत समितियों में से कांग्रेस के 10 व भाजपा का एक उप प्रधान – दौसा

जिला परिषद दौसा में मानधाता बने उप जिला प्रमुख जिले की 11 पंचायत समितियों में से कांग्रेस के 10 व भाजपा का एक उप प्रधान दौसा 7 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी पीयुष समारिया ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के दौरान जिला परिषद दौसा में उप जिला प्रमुख पद पर काग्रेस के मानधाता मीना निर्वाचित हुये है। मंगलवार को सम्पन्न हुये चुनाव में काग्रेंस के मानधाता मीना को 22 व भाजपा के ब्रजमोहन मीना को 6 मत मिले है तथा एक मत नोटा में गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति नांगल राजावतान से कांग्रेस के जयंत कुमार मीना उप …

Read More »