जिले की 11 पंचायत समितियों में से कांग्रेस के 10 व भाजपा का एक उप प्रधान – दौसा

जिला परिषद दौसा में मानधाता बने उप जिला प्रमुख
जिले की 11 पंचायत समितियों में से कांग्रेस के 10 व भाजपा का एक उप प्रधान
दौसा 7 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी पीयुष समारिया ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के दौरान जिला परिषद दौसा में उप जिला प्रमुख पद पर काग्रेस के मानधाता मीना निर्वाचित हुये है। मंगलवार को सम्पन्न हुये चुनाव में काग्रेंस के मानधाता मीना को 22 व भाजपा के ब्रजमोहन मीना को 6 मत मिले है तथा एक मत नोटा में गया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति नांगल राजावतान से कांग्रेस के जयंत कुमार मीना उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुये। पंचायत समिति बांदीकुई से कांग्रेस की श्रीमति ललिता देवी, पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा से कांग्रेस के सूरज कुमार शर्मा, पंचायत समिति लालसोट से कांग्रेस के कैलाश,पंचायत समिति बसवा से कांग्रेस की शिमला देवी, पंचायत समिति दौसा से कांग्रेस की आशा देवी,पंचायत समिति बैजूपाडा से भाजपा के धर्मेन्द्र कुुमार मीना, पंचायत समिति महवा से कांग्रेस की सुनीता बैरवा,पंचायत समिति सिकराय से कांग्रेस की इंदिरा देवी, पंचायत समिति सिकन्दरा से केशन्ता देवी तथा पंचायत समिति लवाण से कांग्रेस के घम्मन सिंह उप प्रधान निर्वाचित हुये है।
 उन्होने बताया कि पंचायत समिति नांगल राजावतान से कांग्रेस के जयंत कुमार मीना उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुये वहीं पंचायत समिति बांदीकुई में उप प्रधान पद सम्पन्न करायें गये मतदान में श्रीमति ललिता देवी कांग्रेस को 13 मत तथा राधेश्याम सैनी भाजपा को 6 मत,पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा में सूरज कुमार शर्मा कांग्रेस को 11 एवं मनीषा मीना भाजपा को 6 मत, पंचायत समिति लालसोट मेें कैलाश कांग्रेस को 16 मत एवं गिर्राज प्रसाद मीना भाजपा को 11 मत,पंचायत समिति बसवा में शिमला देवी कांग्रेस को 12 मत एवं मुकेश कुमार भाजपा को 3 मत, पंचायत समिति दौसा में आशा देवी कांग्रेस को 18 तथा किशोरी लाल भाजपा को 07 मत, पंचायत समिति बैजूपाडा में मनीषा कांग्रेस को 7 मत तथा धर्मेन्द्र भाजपा को 9 मत, पंचायत समिति महवा में सुनीता बैरवा कांग्रेस को 18 एवं मिश्रीलाल मीना भाजपा को 15 मत, पंचायत समिति सिकराय में इंदिरा देवी कांग्रेस को 16 तथा महेन्द्र कुमार भाजपा को 5 मत, पंचायत समिति सिकन्दरा में केशन्ता देवी कागे्रस को 12 व मीरा देवी भाजपा को 7 मत, पंचायत समिति लवाण में घम्मन सिंह कांग्रेस को 11 मत तथा नाथी देवी भाजपा को 2 मत मिले हैं।