दौसा

दिव्यांग गौ माता के लगाए कृत्रिम पैर – लालसोट

दिव्यांग गौ माता के लगाए कृत्रिम पैर लालसोट 10 अक्टूबर। पहल मानव सेवा संस्थान डिडवाना के द्वारा चलाये जा रहे दिव्यांग गौमाता सहायता के तहत आज भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की टीम द्वारा डिडवाना में दिव्यांग गौमाता के कृत्रिम पैर लगाए गए। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के प्रभारी कैलाश शर्मा के नेतृत्व में के.एस. पारीक, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र सैनी, मुकेश ठाकुर, रिपुदमन सिंह आदि ने कृत्रिम पैर लगाए। इस अवसर पर पहल सचिव सुरेंद्र जांगिड़, संयोजक सुनील गुप्ता, अक्षित जांगिड़ मनीष जांगिड़, सत्यवान शर्मा, मोहित जांगिड़, आशीष चैधरी, देवी शंकर, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More »

वीर तेजाजी महारजा की मूर्ति की स्थापना – लालसोट

वीर तेजाजी महारजा की मूर्ति की स्थापना लालसोट 10 अक्टूबर। क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा उपखंड मुख्यालय पर है वीर तेजाजी महाराज जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वह स्थापना पंडितों द्वारा पूरी विधि विधान के साथ की गई।आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर परियोजना विशाल भंडारे का आयोजन किया इसमें सभी समाजों के लोगों ने भंडारे में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी पाई। इस अवसर पर रामगढ़ पचवारा के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान दुकानें बंद रख भंडारे में योगदान दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता रामविलास मीणा उपप्रधान सूरज कटारा पूर्व प्रधान …

Read More »

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे की अघोषित कटौती-दौसा

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे की अघोषित कटौती दौसा 10 अक्टूबर। दौसा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे की हो रही अघोषित कटौती से परेशान ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट ही गया। गुस्साए ग्रामीणों ने वार्ड पंच राज देवी के नेतृत्व में पाँच सूत्रीय माँगों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक कर भाँडारेज सब स्टेशन पर धरना दिया और राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड पंच राज देवी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कटौती को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में …

Read More »

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित करवाने के लिए चलाया प्रशासन गांव के संग अभियान

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित करवाने के लिए चलाया प्रशासन गांव के संग अभियान लालसोट 10 अक्टूबर। प्रदेश के उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने तथा गरीबों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित करवाने के लिए प्रशासन गांव के संग अभियान चलाया गया है। शिविर के दौरान प्राप्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी अग्रिम शिविर लगाकर ग्राम पंचायत की समस्याओं को चिन्हित कर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। शिविर के दौरान प्राप्त समस्याओं में से कोई भी समस्या …

Read More »

अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम – लालसोट

अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम लालसोट 6 अक्टूबर। उपखंड के मंडावरी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में अग्रवाल समाज के द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सुरेश चंद महारिया, मंत्री दिनेश गोयल, उपाध्यक्ष बजरंग लाल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गौरव गोयल ने बताया कि बुधवार को चम्मच दौड़, किट्टी पार्टी, गेम कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नवयुवक मंडल से राजकुमार महारिया, धर्मेंद्र सर्राफ, सत्यनारायण गुप्ता, …

Read More »

सही निर्देशकों के अभाव में किलर बन रहा एनएच 11 – लालसोट

सही निर्देशकों के अभाव में किलर बन रहा एनएच 11 लालसोट 5 अक्टूबर। लालसोट से होकर गुजर रहे एनएच 11 पर सही सूचना निर्देशाकों के अभाव के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं से हाईव किलर साबित हो रहा है। विगत कई दिनों में इस चैराहे पर कई एक्सीडेंट हुए हैं। जिसमे कई व्यक्तियों को अपनी जान तक गवनी पड़ी है, और हर वक्त एक्सीडेंट का खतरा मंडराता रहता है। लोगों ने बताया कि लालसोट की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग से अंडरपास दिया गया है। जिससे कि वाहन रॉन्ग साइड ना आए। लेकिन सही आकार के निर्देशक …

Read More »

दौसा जिले में बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन के लिए  लक्ष्य 51000 की प्राप्ति के लिय चलाया जाएगा अभियान

दौसा जिले में बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन के लिए लक्ष्य 51000 की प्राप्ति के लिय चलाया जाएगा अभियान दौसा 5 अक्टूबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि दौसा जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग पूरी तरह सजगता से कार्य कर रहा है। इसके बावजूद भी दूसरी डोज को लेकर आमजन में अभी भी उत्साह की कमी है। इसी को दूर करने के लिए बुधवार को 51000 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दिन पहली और दूसरी दोनों डोज लगाई जाएंगी। अभियान …

Read More »

जिला कलक्टर ने किया नांगल बैरसी में आयोजित शिविर का निरीक्षण – दौसा

जिला कलक्टर ने किया नांगल बैरसी में आयोजित शिविर का निरीक्षण दौसा 5 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान मंगलवार को ग्राम पंचायत नांगल बैरसी, झांपदा, छारेडा, नन्देरा, घूमना, सलेमपुर व खानपुरा में शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति दौसा जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने मंगलवार को पंचायत समिति दौसा की ग्राम पंचायत नांगल बैरसी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आमजन की समस्याओं के तत्परता से समाधान करवाने व सरकार की विभिन्न योजनाओं में पात्र …

Read More »

राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन व अनशन – लालसोट

राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन व अनशन’ लालसोट 4 अटक्ूबर। राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले राजस्व सेवा परिषद से जुड़े कर्मचारियों का लगातार तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन एवं अनशन जारी रहा।इस दौरान अनशन पर पटवार संघ जिला अध्यक्ष सीताराम मीणा, विनोद मीणा, कमलेश मीणा, भूअभिलेख निरीक्षक निखिल पांचाल एवं रूपसिंह पटवारी रहे। राजस्व सेवा परिषद की मांगों पर कोई भी आदेश जारी नहीं होने के कारण राजस्व सेवा परिषद में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान पटवार संघ जिला अध्यक्ष सीताराम मीणा तीसरे दिन भी अनशन पर है। लालसोट उपखंड …

Read More »

खोहरा पाड़ा विद्यालय को किया अंग्रेजी माध्यम – लालसोट

खोहरा पाड़ा विद्यालय को किया अंग्रेजी माध्यम लालसोट 29 सितम्बर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोहरापाड़ा को राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया गया है। यह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इसी सत्र 2021 से 22 में शुरू हो चुका है। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया कक्षा प्रथम से कक्षा 8 तक चालू है। संस्था प्रधान राधेश्याम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से 8 तक रजिस्ट्रेशन करवाकर सभी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं।

Read More »