Rajasthan : कांग्रेस में किसी भी प्रकार का बिखराव नहीं, सब एकजुट-डोटासरा।

Rajasthan : कांग्रेस में किसी भी प्रकार का बिखराव नहीं, सब एकजुट-डोटासरा।

Rajasthan : कांग्रेस में किसी भी प्रकार का बिखराव नहीं, सब एकजुट-डोटासरा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान आएगी। यह यात्रा दौसा होते हुए गुजरेगी। रविवार को यात्रा के रूट का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दौसा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, मंत्री रामलाल जाट, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश मौजूद रही। इस दौरान मंत्रियों एवं पीसीसी चीफ ने राहुल गांधी के रात्रि विश्राम स्थल, कॉर्नर मीटिंग स्थल, लंच, डिनर व ब्रेकफास्ट स्थल की लोकेशन का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : राजस्थान सरकार के पास पैसा नहीं होने का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभी से ही विलाप शुरू।

साथ ही व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में देश में नफरत और भय का माहौल पैदा हुआ है। ऐसे में इस नफरत और भय का माहौल खत्म कर लोगों को जोड़ने का काम इस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा झालावाड़ से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस यात्रा का राजस्थान में अभूतपूर्व स्वागत होगा और बड़ी संख्या में इस यात्रा में प्रदेश से भी लोग जुड़ेंगे। प्रदेश में सियासी बयानबाजी के मामलों के सवालों को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा टालते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार का बिखराव नही है, सब एकजुट हैं। इस मौके पर गोविंद सिंह भाजपा की जन आक्रोश रैली के आयोजन पर निशाना साधा।

अपना सहयोग अवश्य दें।

हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है, अपना छोटा सा सहयोग देकर हमें आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करें।

क्लिक करें