कुख्यात दस्यु रामलखन गुर्जर द्वारा LNT चालक को नकेल डाल कर पेशाब पिलाने का मामला, दो एएसआई पदोन्नत

कुख्यात दस्यु रामलखन गुर्जर द्वारा LNT चालक को नकेल डाल कर पेशाब पिलाने का मामला, दो एएसआई पदोन्नत

कुख्यात दस्यु रामलखन गुर्जर द्वारा एलएनटी चालक को नकेल डाल कर पेशाब पिलाने की घटना को अंजाम देने वाले दस्यु की गिरफ्तारी में भूमिका निभाने पर दो एएसआई पदोन्नत हुए है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने स्टार लगाकर सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया है।

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने जगर चौकी प्रभारी रहे एएसआई राजवीर सिंह फौजदार व साइबर क्राइम के एएसआई घनश्याम सिंह को पदोन्नति प्रदान की है। मामला वर्ष 2019 को जनवरी माह का है। जिसमें कुख्यात दस्यु रामलखन गुर्जर द्वारा डांग क्षेत्र में एक एलएनटी चालक के साथ मारपीट कर उसे पेशाब पिलाने का वीडियो वायरल किया।

यह भी पढ़ें :   8 माह पूर्व पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर फरार हुए अपराधी हथियारों के साथ गिरफ़्तार

तत्कालीन एसपी के निर्देशन में जगर चौकी प्रभारी एएसआई राजवीर सिंह फौजदार व साइबर क्राइम के एएसआई घनश्याम सिंह द्वारा क्राम्बिग, सर्च, तलाशी, दबिश व नवीन तकनीकी विधियों को प्रयोग में लेते हुए कुख्यात दस्यु को फल्लूपुरा के जंगलों से एक पचफेरा 72 राउण्ड सहित गिरफ्तार किया। इसी के साथ वारदात में लिप्त बचन सिंह गुर्जर व दो अन्य सहयोगियों के गिरफ्तार किया था। साथ ही जिले में ईनामी बदमाश कल्ला, हरिया डकैत एवं जिले में आपरेशन फ्लश आउट के तहत 5 किलोग्राम स्मैक बरामदगी करवाने में दोनों पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। जिसमे इन्हें पुलिस मुख्यालय से गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था