Kota : चंबल ने दिखाया रौद्र रूप, कोटा बैराज के 16 गेट खोले, 3.83 लाख क्यूसेक की निकासी

Kota : चंबल ने दिखाया रौद्र रूप, कोटा बैराज के 16 गेट खोले, 3.83 लाख क्यूसेक की निकासी

कोटा। न्यूज़. चंबल नदी का सोमवार को रौद्र रूप दिखने को मिला। पानी की भारी आवक के चलते प्रशासन ने कोटा बैराज के 16 गेट खोल दिए हैं। इन गेटों से करीब 3 लाख 83 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पानी भरने की आशंका के चलते प्रशासन ने चंबल नदी के किनारे निचली बस्तियों वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।