Kota : रेलकर्मी को सांप ने डसा

Kota : रेलकर्मी को सांप ने डसा

Kota Rail News : एक रेल कर्मचारी कर्मचारी को जहरीले सांप ने डस लिया। कर्मचारी का इलाज कोटा एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। यहां कर्मचारी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
लाखेरी स्टेशन पर पॉइंट्समैन पद पर तैनात राजेंद्र सिंह मंगलवार रात को ट्रेन चालको की पेटी चढ़ाने इंजन पर गया था। यहां इंजन के पास अचानक उसे एक सांप ने डस लिया। मौके पर राजेंद्र को कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद राजेंद्र को चक्कर आने लगे, जी मचलने लगा, उल्टियां होने लगी। बाद में साथी कर्मचारियों ने पानी पिलाकर राजेंद्र को संभाला।
तबीयत में सुधार नहीं होने पर राजेंद्रअपने घर चला गया। घर पर राजेंद्र को पैर में जलन में महसूस हुई। देखने पर राजेंद्र को पैर में दो छेद नजर आए। सांप के डसने की आशंका में राजेंद्र तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र को कोटा मंडल रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से राजेंद्र को एमबीएस अस्पताल भेज दिया गया। यहां राजेंद्र आईसीयू वार्ड में भर्ती है। डॉक्टरों ने बताया कि राजेंद्र की तबीयत में सुधार है। समय पर इलाज मिलने के कारण राजेंद्र की जान जाने का खतरा टल गया।