Tag Archives: Alwar

Alwar : IAS नन्नूमल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में वभाग नई आज बड़ी कार्यवाही करते हुए दो दिन पूर्व ही पद से रिलीव हुए पूर्व जिला कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाड़िया, आरएएस अशोक सांखला और दलाल नितिन शर्मा को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेंज हाथों गिरफ्तार किया। डीजी सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत की गई थी कि अशोक सांखला उसलकी फर्म द्वारा किए जा रहे निर्माण को निर्बाध चलने की एवज में कलेक्टर पहाड़िया उस पर मंथली देने का दबाव बना रहे थे।  इसी क्रम में सौदा 16 लाख में बैठा औऱ उसमें से ही …

Read More »

Alwar : भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के फैसले पर अमल किया – जिला कलेक्टर

Alwar : भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के फैसले पर अमल किया – जिला कलेक्टर अलवर जिला कलेक्टर कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर के राजगढ़ में की गई अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही पर अपना पक्ष रखा है। जिला प्रशासन के अनुसार भाजपा द्वारा गठित राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में अजेंडा का पहला बिंदु ही मेला चौराहा से गोल चक्कर तक के रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटाना था। इस पर बाकायदा भाजपा बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।  प्रशासन ने राजगढ़ में जो भी कारवाही की वो विधि सम्मत और नगर पालिका बोर्ड …

Read More »

Alwar : राजगढ़ में पूरा बाजार ही बुलडोजर से उजाड़ दिया। बरसों पुराने तीन मंदिर भी मिट्टी के ढेर में तब्दील।

राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में पूरा बाजार ही बुलडोजर से उजाड़ दिया। बरसों पुराने तीन मंदिर भी मिट्टी के ढेर में तब्दील। क्या कांग्रेस सरकार के इस कृत्य पर सुप्रीम कोर्ट कोई संज्ञान लेगा? क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन राजगढ़ आकर पीड़ितों की मदद करेंगे। राजगढ़ में चले बुलडोजर पर आखिर क्यों चुप है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत? =================== राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में बुलडोजर से करीब 15 दुकानों को तोड़ दिया है तथा सराय बाजार स्थित तीन मंदिरों को भी मिट्टी के ढेर में तब्दील कर दिया है। राजगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी …

Read More »

Alwar : 16 महीने से एनक्लोजर में बंद टाइगर ST-6 की मौत।

Alwar : 16 महीने से एनक्लोजर में बंद टाइगर ST-6 की मौत। अलवर : सरिस्का से एक और बुरी खबर है। सबसे खूंखार टाइगर एसटी-6 की मौत हो गई। टाइगर बूढ़ा हो गया था। जिसे 23 फरवरी 2011 को केवलादेव भरतपुर से अलवर लाया गया था। जिसकी करीब 16 साल की उम्र में मौत हुई है। पहले एसटी – 4 और एसटी- 6 के झगड़े के बाद टाइगर एसटी-4 की मौत हो गई थी। लेकिन बाद में एसटी-6 के पीठ पर घाव हो गए थे। जब टाइगर की हालत नाजुक होती गई तो उसे नवम्बर 2020 से एनक्लॉजर में रखा …

Read More »

Alwar : ACB का NH 48 पर DTO दफ्तर पर छापा, 12 लाख नगद जब्त

Alwar : ACB का NH 48 पर DTO दफ्तर पर छापा, 12 लाख नगद जब्त इंस्पेक्टर गिरफ्तार। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित अलवर के डीटीओ कार्यालय व नाके पर रविवार अल सुबह करीब पौने चार बजे ACB ने रेड डाली। डीटीओ कार्यालय के इंस्पेक्टर, दलाल सहित 13 गार्डों को गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली का करीब 12 लाख रुपए जब्त किए है। सर्विलांस के हिसाब से जल्दी कुछ नाम और सामने आएंगे जिनके इशारे पर वसूली होती थी। जिनमें कुछ अफसर व बाहर के लोग भी लपेटे में आ सकते हैं। दलाल चौबारा निवासी रवि चौहान, रविंद्र सिंह भाटी इंस्पेक्टर …

Read More »

Alwar : मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एवं अलवर कलक्टर ने सरिस्का में अग्नि कांड वाले क्षेत्रों का लिया जायजा।

Alwar : मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एवं अलवर कलक्टर ने सरिस्का में अग्नि कांड वाले क्षेत्रों का लिया जायजा। अलवर : सरिस्का बाघ परियोजना में अग्नि दुर्घटना वाले वन क्षेत्रों में अग्नि नियंत्रण पर काबू पाने हेतु भारतीय वायु सेना के दो हैलीकॉप्टर्स द्वारा बुधवार दोपहर तक 22 राउण्ड लगाकर अग्निशमन की कार्यवाही की गई। सरिस्का बाघ परियोजना अलवर के वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक आर.एन मीणा ने बताया मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एवं जिला कलक्टर ने अग्नि दुर्घटना वाले क्षेत्रों का जायजा लिया एवं अग्निशमन कार्यवाही की प्रगति एवं अग्नि के फैलाव की रोकथाम के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। …

Read More »

Alwar : अलवर में फिर पिटा प्रशासन, पटवारी का पैर फैक्चर, तीन सरकारी वाहन हुए क्षतिग्रस्त।

अलवर में फिर पिटा प्रशासन, पटवारी का पैर फैक्चर, तीन सरकारी वाहन हुए क्षतिग्रस्त। अलवर के बानसूर मे एक गांव नांगललाखा में सरकारी भूमी से हाईकोर्ट के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने गए बानसूर प्रशासन और पुलिस जाप्ते पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव के दौरान बानसूर तहसीलदार तथा पुलिस के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों को हटाने के लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पथराव के कारण पटवारी अतुल यादव का पैर टूट गया। उन्हें बानसूर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटपूतली रेफर कर दिया। पथराव के बाद गांव में तनाव की …

Read More »

मूक बधिर बालिका से ज्यादती के प्रकरण में आखिर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाने में इतना विलंब क्यों?

मूक बधिर बालिका से ज्यादती के प्रकरण में आखिर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाने में इतना विलंब क्यों? घटना के 20 दिन बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। प्राइवेट पार्ट की हो चुकी है प्लास्टिक सर्जरी। ============ राजस्थान के अलवर शहर में गत 11 जनवरी को एक मूक बधिर बालिका के साथ ज्यादती की जो घटना हुई उसमें अब पीड़िता के पिता का कहना है कि उसे राजस्थान पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए घटना की जांच सीबीआई से करवाई जाए। पिता का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रेप के सबूतों को समाप्त कर रहे …

Read More »