Tag Archives: Russia Ukraine crisis

Russia Ukraine war : यूक्रेन में फंसे हुए 13 विद्यार्थी पहुंचे राजस्थान।

Russia Ukraine war : यूक्रेन में फंसे हुए 13 विद्यार्थी पहुंचे राजस्थान। नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में 242 विद्यार्थी स्वदेश लौटे जिनमें राजस्थान के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें भरतपुर के दो, हनुमानगढ़ के चार, उदयपुर क्षेत्र के दो, जयपुर, सीकर, नागौर, गंगानगर और कुचामन सिटी के एक- एक विद्यार्थी हैं। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त, एवं राज्य सरकार की तरफ से विद्यार्थियों की सारी सुविधाओं की देख-रेख हेतु नोडल अधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने हेल्प डेस्क पर इन विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। धीरज ने बताया कि इन सभी मेडिकल स्टूडेंट्स को यहां से सुरक्षित …

Read More »

FaceBook : क्या फेसबुक उग्रवादी संगठन है? रूस ने तो यही कहा

FaceBook :क्या फेसबुक उग्रवादी संगठन है? अंधाधुंध बम और मिसाइल बरसाने वाले रूस ने तो यही कहा रूस ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को एक ‘चरमपंथी/उग्रवादी संगठन’ बताते हुए उसके खिलाफ शुक्रवार को एक आपराधिक मामला दर्ज किया है रूस (Russia) में फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) पर हमेशा के लिए बैन लगता है। रूस ने मेटा को एक ‘चरमपंथी/उग्रवादी संगठन’ बताते हुए उसके खिलाफ शुक्रवार को एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। दरअसल फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने कुछ दिनों पहले अपनी हेट स्पीच …

Read More »

तो फिर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने देश को बर्बाद क्यों करवाया?

यूक्रेन अब यूरोपियन यूनियन (नाटो) का सदस्य नहीं बनना चाहता। तो फिर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने देश को बर्बाद क्यों करवाया? रूस-यूक्रेन युद्ध के खत्म होने के आसार। ================ 9 मार्च को अमेरिका के एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि अब यूरोपियन यूनियन (नाटो) का सदस्य बनने में यूक्रेन की कोई रुचि नहीं है। वे एक ऐसे देश के राष्ट्रपति नहीं कहलाना चाहते हैं जो दूसरों के सामने गिड़गिड़ाए। वे रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बिना शर्त बात करने को तैयार है। इस इंटरव्यू के बाद सवाल उठता है कि …

Read More »

बुखारेस्ट से 6 राजस्थानी विद्यार्थी पहुंचे राजस्थान।

बुखारेस्ट से 6 राजस्थानी विद्यार्थी पहुंचे राजस्थान। यूक्रेन से भारतीयों को भारत पहुँचाने का काम तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में फ़्लाइट  IX 1202 रात्रि 12ः51 पर 182 भारतीयों को लेकर मुम्बई पहुँची। जिसमें 6 राजस्थानी विद्यार्थी थे। कुल 5 विद्यार्थी नेहा साहा, अविनाश गाबा, कार्तिक गौतम, आकाश पाराशर, महेंद्र कुमार को गो-एयर की फ़्लाइट नंबर G8-390 से 05ः45 बजे मुंबई से जयपुर भेजा गया है। यह फ़्लाइट 07ः55 बजे जयपुर पहुंची। यह विद्यार्थी जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर व नागौर के हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य विद्यार्थी सिरोही के प्रियदर्शन सिंह को अपने रिश्तेदार साथ ले गए। सभी छात्र …

Read More »

Russia Ukraine crisis : रूस का यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर भी कब्जा। प्रमुख बड़े शहर तबाह। आखिर अमेरिका, यूक्रेन का कितना नुकसान करवाएगा।

रूस का यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर भी कब्जा। प्रमुख बड़े शहर तबाह। आखिर अमेरिका, यूक्रेन का कितना नुकसान करवाएगा। रूस की निंदा नहीं करने का भारत का फैसला अब समझ आया। सऊदी अरब के क्राउन मध्यस्थता करने को तैयार। पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर बात भी की। ========== रूस ने अपने पड़ोसी मुल्क यूक्रेन पर जो सैन्य कार्यवाही की है, उससे भारत में भी महंगाई बढ़ गई है। खाद्य वस्तुओं से लेकर उपभोग की अन्य सामग्रियों के दाम बढ़ने लगे हैं, यानी इस सैन्य कार्यवाही का असर दुनिया भर में हो रहा है। चार मार्च को रूस ने …

Read More »

Russia Ukraine crisis : युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की मुहिम और तेज। 5 मार्च तक 15 हजार छात्र आ जाएंगे।

जब इराक और अफगानिस्तान में मुसलमान को मारा गया, तब क्या अमेरिका युद्ध का अपराधी नहीं था? 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में अकेला रूस, भारत का समर्थक था। युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की मुहिम और तेज। 5 मार्च तक 15 हजार छात्र आ जाएंगे। जयपुर लौटी छात्रों ने कहा कि तिरंगा ही हमारा बचाव रहा। ========= रूस ने यूक्रेन पर जो सैन्य कार्यवाही की उसका 3 मार्च को 8वां दिन रहा। रूस ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। रूस ने गोलाबारी कर यूक्रेन को भारी क्षति पहुंचाई है। रूस, …

Read More »

Rajasthan : यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों और नागरिकों की सहायता के लिए ई पोर्टल लॉन्च

Rajasthan : यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों और नागरिकों की सहायता के लिए ई पोर्टल लॉन्च, परिजन कर सकेंगे ई-इंटीमेट यूक्रेन में रहने वाले राज्य के विद्यार्थियों सहित अन्य नागरिकों की मदद और उन्हें सुरक्षित रूप से भारत लाने के लिए राज्य सरकार सतत रूप से प्रयासरत हैं। इनसे संबंधित समस्त सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ई-सूचना पोर्टल लॉन्च किया है। इसे  https://home.rajasthan.gov.in और https://rajasthan.gov.in के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। राजस्थान के विद्यार्थी तथा अन्य नागरिक यूक्रेन में रहते हैं और वे भारत लौटना चाहते हैं, तो उनके परिजन इस पोर्टल के ई-इंटीमेशन …

Read More »

रूस और यूक्रेन से भारत आने वाले सवाई माधोपुर जिले के निवासियों की सुविधा के लिये कमेटी गठित

रूस और यूक्रेन से भारत आने वाले सवाई माधोपुर जिले के निवासियों की सुविधा के लिये कमेटी गठित सवाई माधोपुर, 2 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ओला ने रूस एवं यूक्रेन के मध्य तनाव की स्थिति होने के कारण रूस और यूक्रेन से भारत आने वाले सवाई माधोपुर जिले के निवासियों के लिये निःशुल्क आवास/भोजन एवं परिवहन आदि की सुविधा उपलब्ध करवाए जाने के लिये अधिकारियों की कमेटी गठित की है। जिला मजिस्ट्रेट ओला ने कहा कि रूस एवं यूक्रेन से आने वाले आगंतुक एवं उनके अभिभावक जिला कलक्टर कार्यालय के कंट्रोल रूम नम्बर 07462-220602 पर संपर्क स्थापित कर सहयोग …

Read More »

Russia Ukraine crisis : सांस के संकट के लिए रूस ने अब यूक्रेन पर वैक्यूम बम गिराए। रिहायशी बिल्डिंग पर भी हमले।

Russia Ukraine crisis : सांस के संकट के लिए रूस ने अब यूक्रेन पर वैक्यूम बम गिराए। रिहायशी बिल्डिंग पर भी हमले। रूस को समझने में गलती कर रहे है अमेरिका और यूरोप के देश। भारत का रुख अभी भी तटस्थ। आखिर फंस ही गए भारतीय छात्र। युद्धग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित निकलना मुश्किल। ============== 1 मार्च को रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध 6 दिन रहा। असल में इस युद्ध में एक तरफा कार्यवाही हो रही है। हमले सिर्फ रूस की ओर से किए जा रहे हैं। अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, जिसके अंतर्गत यूक्रेन ने …

Read More »

Russia-Ukraine crisis : आखिर यूक्रेन अपनी हार का गुस्सा भारतीय छात्रों पर क्यों उतार रहा है?

आखिर यूक्रेन अपनी हार का गुस्सा भारतीय छात्रों पर क्यों उतार रहा है? फंसे छात्रों को सुरक्षित निकालना भारत सरकार की पहली प्राथमिकता हो। भारतीय अभिभावक भी विचार करें। ============ युद्धग्रस्त यूक्रेन में जो भारतीय छात्र-छात्राएं फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए कई केंद्रीय मंत्री यूक्रेन की सीमा से लगे पौलेंड, रोमानिया, हंगरी आदि देशों में जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू, जनरल वीके सिंह आदि शामिल हैं। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। रूस और यूक्रेन के युद्ध के शुरुआती दौर में भारतीय छात्रों …

Read More »