Gangapur City: अग्र भागवत कथा का आयोजन मार्च में।
गंगापुर सिटी | अग्रवाल समाज समिति एवं अग्रवाल महिला मंडल की संयुक्त बैठकअग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष घनश्याम दास बजाज की अध्यक्षता में रखी गई मीटिंग में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुट्टा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गर्ग जिला महामंत्री गोविंद बरनाला मिर्जापुर अध्यक्ष चंद्रभान स्वास्तिक अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति अध्यक्ष राधा मोहन गोयल महिला जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग अग्रवाल महिला सेवा समिति अध्यक्ष पदमा अग्रवाल मिर्जापुर महिला अध्यक्ष रजनी सिंगल तहसील महिला अध्यक्ष रीना मित्तल जिला महिला संगठन महामंत्री रेनू आर्य अग्रवाल भवन ट्रस्ट मंत्री वीरेंद्र आर्य मिर्जापुर महामंत्री नरेंद्र गोयल अग्रवाल युवा संगठन अध्यक्ष दीपक गर्ग मनोहर गुप्ता महिला मंडल की रीना गोयल अनामिका सिंगल आदि ने अग्रभागवत कथा आयोजित करने के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये |
बैठक में 27 मार्च से 29 मार्च को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला में अग्रभागवत कथा अग्रवाल महिला मंडल की तीनों इकाइयों के सहयोग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया समाज समिति प्रचार प्रसार मंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि 27 मार्च को बालाजी चौक से भव्य कलश शोभा यात्रा अग्रवाल धर्मशाला तक निकाली जायेगी