आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय कल राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली उत्सव ‘उमंग’ का आयोजन करेगा

‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का उत्सव मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। समारोह के हिस्से के रूप में, संस्कृति मंत्रालय 24 जनवरी, 2022 को एक रंगोली बनाने का कार्यक्रम ‘उमंग रंगोली उत्सव’ आयोजित करेगा। इस दिन को हर साल ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष इस दिन को यादगार बनाने के लिए, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तौर पर बालिकाओं के लिए उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :   5 दिवसीय संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन केन्या और पुर्तगाल की सरकारों की मेजबानी में शुरू; दुनिया भर के 130 देशों के नेता दुनिया के महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों की रक्षा पर एक अंतरराष्ट्रीय समझौते की संभावना का पता लगाने के लिए पांच दिन विचार-विमर्श करेंगे

इस आयोजन में, यह प्रस्तावित किया गया है कि भाग लेने वाली टीमें देश की महिला स्वतंत्रता सेनानियों या महिला रोल मॉडल के नाम पर सड़कों और चौराहों पर लगभग एक किलोमीटर लंबी रंगोली सजाएंगी। देश भर में 50 से अधिक स्थानों पर रंगोली की सजावट की जा रही है। यह आयोजन ‘बालिका दिवस’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का यह एक शानदार अवसर होगा।

यह भी पढ़ें :   उत्तर प्रदेश में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

****

एमजी/एएम/एसकेएस