Indian Railways : सीआरबी 30 को कोटा में!

Indian Railways : सीआरबी 30 को कोटा में!

Kota Rail News : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (सीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी 30 जुलाई को कोटा आ सकते हैं। कोटा में त्रिपाठी का स्टेशन के अलावा माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। वर्षों बाद किसी सीआरबी के कोटा आने की सूचना पर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
गति बढ़ाने पर दिया जोर
इससे पहले शुक्रवार को त्रिपाठी ने रेल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक भी ली। इस बैठक में त्रिपाठी ने अधुरे कामों को जल्द से जल्द पूरा कर ट्रेनों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। करीब 4 घंटे चली इस बैठक में कोटा के अधिकारी भी शामिल हुए।