Kota: दुल्हन से ज्यादा सजी बजरिया, दिवाली की चमक पड़ी फीकी

Kota: दुल्हन से ज्यादा सजी बजरिया, दिवाली की चमक पड़ी फीकी

Kota: दुल्हन से ज्यादा सजी बजरिया, दिवाली की चमक पड़ी फीकी
कोटा। न्यूज़. रामलाल आगमन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इसका एक नजरा स्टेशन बजरिया मे भी नजर आ रहा है। राम भक्तों ने पुरे बजरिया क्षेत्र को खूब सजाया है। इसके चलते यह पूरा बाजार और रोड किसी दुल्हन से ज्यादा सजे-धजे नजर आ रहे हैं। राम मंदिर सहित माल रोड और पूरी बजरिया में जबरदस्त रोशनी की गई है। इसके चलते यहां दिवाली की चमक दमक भी फीकी पड़ गई है। जो भी इस रोशनी और सजावट को देख रहा था मंत्र मुग्ध होकर मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह रहा। पूरा क्षेत्र रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ है। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने राम मंदिर, माला रोड और बजरिया क्षेत्र में दिवाली पर भी ऐसी सजावट नहीं देखी। बड़ी संख्या में लोग इस सजावट को देखने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बजरिया क्षेत्र की मस्जिद गली को भी दुल्हन से कहीं ज्यादा सजाया गया है यहां दर्जनों स्वागत द्वार सहित रंगीन कपड़े से सजावट की गई है