SawaiMadhopur : गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हाहाकार।

SawaiMadhopur : गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हाहाकार।

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से सटे शेरपुर खिलचीपुर गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब बीच गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ आ पहुंचा। विशालकाय मगरमच्छ को देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए। मगरमच्छ की चहल कदमी को देखकर लोग अपनी जान बचाने को लेकर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मगरमच्छ को देखने के लिए उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का दस्ता संपूर्ण संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचा और बेहद कड़ी मशक्कत करने के पश्चात मगरमच्छ को वन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अपने काबू में लिया।

यह भी पढ़ें :   वैदिक गुरूकुल में महायज्ञ का आयोजन - मलारना चौड़

विशालकाय मगरमच्छ को काबू करने में वन विभाग के कर्मचारियों को भी पसीने आ गए। साथ ही लोगों की जमकर उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मगरमच्छ इतना बड़ा था कि रस्सो से बांधने के बावजूद भी वह वन विभाग की  रेस्क्यू गाड़ी में नहीं चढ़ाया जा सका। लगभग 40 मिनट तक रेस्क्यू टीम मगरमच्छ को गाड़ी में पटकने का प्रयास करती रही। बड़ी मुश्किल के बाद कठिन मशक्कत कर आखिरकार मगरमच्छ को गाड़ी में डाला जा सका। उसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रणथंभौर नेशनल पार्क की झील में जाकर छोड़ दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों की सांस में सांस आई।