प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना की

दीपावली की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दौरा किया और भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन किये तथा उनकी पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर स्थल पर पवित्र परियोजना से जुड़े श्रमजीवियों तथा अन्य लोगों से बातचीत भी की।

यह भी पढ़ें :   आत्‍मनिर्भर भारत के तहत ढांचागत एवं प्रक्रियागत सुधारों सहित विभिन्‍न पहलों से औद्योगिक क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर हुआ, वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 11.8 प्रतिशत रहने की आशा

अयोध्या की इस पावन धरती पर मुझे भगवान श्री रामलला की पूजा-अर्चना का सौभाग्य मिला। मैंने राष्ट्र की प्रगति और समस्त देशवासियों की कुशलता की कामना की। pic.twitter.com/0cg7gz34lf

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह एक अद्भुत भव्य परिसर बनने जा रहा है, जो संसार भर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। pic.twitter.com/crs20WlSWE

यह भी पढ़ें :   मुख्‍य खरीफ फसलों के उत्‍पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी

**********

एमजी/एएम/जेके/डीवी