उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में संविधान दिवस समारोह का आयोजन

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने संविधान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय समारोह का आयोजन किया है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ हुई।

इस वर्ष के संविधान दिवस की विषय-वस्तु अर्थात “इंडिया- द मदर ऑफ डेमोक्रेसी / भारत लोकतंत्र की जननी” पर आधारित आदर्श वाक्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : ‘राम दरबार’ पर चला राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का बुलडोजर, हिन्दुओं का प्रदर्शन: बोली BJP – निशाचरी करतूत

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता के बाद मंत्रालय के अन्य कर्मियों के साथ भारतीय संविधान के बारे में संवादात्मक चर्चा की।

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा भारत और भारतीय संविधान पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दिन भर चलने वाले समारोह में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा नागालैंड में हनी टेस्टिंग लैब का शुभारंभ, बांस संग्रहालय व आर्गैनिक मार्केट का दौरा

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के पूरे परिसर में स्टैंडी और पोस्टर प्रमुखता से दर्शाये गए हैं।

 

*********

एमजी/एएम/एनके/एजे