खोहरा पाड़ा विद्यालय को किया अंग्रेजी माध्यम – लालसोट

खोहरा पाड़ा विद्यालय को किया अंग्रेजी माध्यम
लालसोट 29 सितम्बर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोहरापाड़ा को राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया गया है।
यह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इसी सत्र 2021 से 22 में शुरू हो चुका है। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया कक्षा प्रथम से कक्षा 8 तक चालू है। संस्था प्रधान राधेश्याम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से 8 तक रजिस्ट्रेशन करवाकर सभी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं।